हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More

    देश के साथ-साथ विदेशों में भी डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्यों की धूम

    Maharashtra News
    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

    लन्दन (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग द्वारा देश-विदेशों में 142 मानवता भलाई के कार्य बहुत ही उत्साह के साथ किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड (यू.के) की साध-संगत भी इन कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। जिम्मेवार सेवादारों द्वारा जैसे ही साध-संगत को किसी मानवता भलाई के कार्य के बारे में बताया जाता है तो मानवता के पुजारी ये सेवादार मीलों की दूरी तय कर बड़ी शिद्दत से अपना सहयोग देने के लिए पहुंच जाते हैं।

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की लाइव मजलिस के दौरान इंग्लैंड के जिम्मेवार सेवादारों ने पिछले 5 सालों दौरान किए गए मानवता भलाई के कार्यों और मिले प्रशंसा पत्रों संबंधी जानकारी दी। वहीं पूज्य गुरु जी ने साध-संगत को और हिम्मत से बढ़-चढ़कर इन मानवता भलाई के कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया। इस संबंध में जिम्मेवार सेवादारों से जब बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले 5 सालों में साध-संगत द्वारा पूरी शिद्दत के साथ मानवता भलाई के कार्य किए गए हैं। पूज्य गुरू जी द्वारा जो भी नए कार्य शुरू किए जा रहे हैं। उनको भी एड्म ब्लॉक के दिशा-निर्देशों के तहत किया जाएगा।

    नेचर कैंपेन: पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए सबसे बड़ा योगदान पौधारोपण (नेचर कैंपेन) के तहत साध-संगत द्वारा 2017 में 3250 पौधे, 2018 में 162 पौधे, 2019 में 7513 पौधे, 2020 में 2642 पौधे, 2021 में 818 पौधे और 2022 में अब तक 3340 पौधों सहित कुल 17,725 पौधे लगाए जा चुके हैं।

    आशियाना मुहिम : अपने देश भारत में रहते जरूरतमन्द लोगों की अवाज जब भी विदेश में बैठे सेवादारों के पास पहुंचती है तो वह जरूरतमन्दों की मदद करने में कभी भी पीछे नहीं हटते। आशियाना मुहिम के तहत साध-संगत द्वारा 2 जरूरतमन्द परिवारों को पूरे घर बना के दिए गए।

    फूड बैंक : आज के भौतिकावादी युग में जब महंगाई ने आमजन का कचूमर निकाल रखा है तो आमजन के लिए अपना गुजारा करना बड़ा मुश्किल हुआ पड़ा है। साध-संगत ने 2020 में 2 परिवारों, 2021 में 5 परिवारों और 2022 में अब तक 13 और कुल 20 जरूरतमन्द परिवारों को राशन दिया गया। इसके अलावा साध-संगत द्वारा कोविड-19 दौरान जरूरतमन्दों को मास्क और जरूरतमंद दिव्यांगों को 7 व्हीलचेयर भी दी गई।

    कैंसर पीड़ितों के लिए दान किए बाल

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोेर्स विंग की सेवादार बहन किरन इन्सां पुत्री मुलख राज इन्सां निवासी लन्दन द्वारा कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए लिटिल प्रिंसेज ट्रस्ट के जरिये अपने बाल दान किए गए। इस मौके सोसायटी द्वारा सेवादार बहन की हौंसला अफजाई करते शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग यूके के नाम प्रशंसा पत्र भी जारी किया गया। संस्था ने सेवादार बहन द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर प्रशंसा की।

    सफाई अभियान और पौधारोपण के लिए साध-संगत को मिले प्रशंसा पत्र

    लन्दन ब्यूरो आॅफ रैडब्रिज, न्यूहैम लन्दन के काउंसलर सलीम पाटेल, न्यूहैम लन्दन मैनर पार्क कम्यूनिटी नेबरहुड्ड, सीनियर रेंजर वैनेसा हैंपटन ईलिंग काउंसिल, कैथी स्विफ्ट ग्रुप लीडर लेजर कैन ईलिंग रैजीडैंटस द्वारा साध-संगत को सफाई अभियान चलाने के लिए सम्मानित करते डेरा सच्चा सौदा और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के नाम प्रशंसा पत्र दिए गए हैं।

    इसके अलावा पौधारोपण के लिए द् बर्मिंघम सिविक सोसायटी, सिटी आॅफ बर्मिंघम (बर्मिंघम ट्रीज फॉर लाईफ) और साऊथाल ट्रांजिशन के अधिकारी मनी ढांडा द्वारा प्रशंसा पत्र जारी किए गए। सेवादारों द्वारा किए गए मानवता भलाई के कार्यों की यहां के मूल नागरिकों द्वारा भरपूर प्रशंसा की गई और उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से थैंक्स भी किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here