हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डेंगू मरीजों ...

    डेंगू मरीजों की जिन्दगी बचा रहे डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी

    Dera Sacha Sauda followers karnal sachkahoon

    जिला करनाल की साध-संगत कर रही रक्तदान

    सच कहूँ/विजय शर्मा, करनाल। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर दृढ़ विश्वास रखते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जरूरतमंद मरीजों की मद्द करने में जुटे हुए हैं। वर्तमान में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर डेरा अनुयायी पीड़ितों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर लगातार निस्वार्थ भाव से खूनदान व प्लेटलेट्स दान कर रहे हैं। सेवादारों की इस सेवा भावना को देखकर मरीजों के स्वजनों के अलावा आमजन भी उनका कायल है। करनाल ब्लॉक के जिम्मेवारों ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मरीजों के कारण ब्लड बैंकों में रक्त की मांग बढ़ गई है। जिसके चलते जिला करनाल की साध-संगत ब्लड बैंकों में पहुंचकर खूनदान कर रही है।

    खूनदान व प्लेटलेट्स डोनेट कर इन्होंने पेश की इंसानियत

    पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा पर चलते हुए गत दिनों ब्लॉक ब्याना के सेवादार दीपक इन्सां और अमन त्यागी इन्सां ने बेगम अफसरा खान पत्नी मनवर खान गांव मूढा खेड़ी को दो यूनिट ब्लड डोनेट किया। वहीं करनाल के सेवादार मयंक इन्सां ने डेंगू बुखार से जुझ रहे मरीज को प्लाज्मा डोनेट किया। जबकि ब्लॉक कुंजपूरा से सुभाष इन्सां ने जरूरतमंद मरीज को एक यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही ऋषिपाल राणा इन्सां ने डेंगू बुखार से जुझ रहे मरीज को प्लेटलेट्स डोनेट कर मानवता का फर्ज निभाया, इससे पहले भी ऋषिपाल इन्सां 32 बार खूनदान कर चुके हैं। इस कड़ी में रणधीर इन्सां ने भी जरूरत मरीज को खूनदान किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।