हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ लकड्डवाली आश्...

    लकड्डवाली आश्रम: साणु मिल गया मुर्शिद प्यारा…

    Naamcharcha

    रोडी (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक श्री जलालआना साहिब के डेरा सच्चा सौदा ‘निरंकार पुर धाम’ लकड्डवाली आश्रम में नामचर्चा का आयोजन किया गया। कोविड़-19 के मद्देनजर साध-संगत ने नामचर्चा में मास्क, सेनेटाइजिंग और सोशल डिस्टेंस का खास तौर पर ध्यान रखा। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के साथ की। इसके बाद पवित्र ग्रंथ में से विनती का शब्द लगाया। तत्पश्चात गांवों और शहर से आए कविराज भाईयों ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा में कविराज ने साणु मिल गया मुर्शिद प्यारा का शब्द बोला।

    नामचर्चा में जिम्मेवार भाई ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा इन्सानियत के मार्ग पर चलना और सभी का भला करना सिखाया है। साध-संगत पूज्य गुरु जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए निरंतर मानवता भलाई के 139 कार्य कर रही है और आगे और तेज गति से इन कार्यों को किया जाएगा। नामचर्चा में भारी संख्या में उमड़ी साध-संगत ने सतगुरु को हाजिर-नाजिर मानते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर दृढ़ आस्था और विश्वास व्यक्त किया। नामचर्चा में आस-पास के गांवा में भारी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here