हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बुजुर्ग व्यक्...

    बुजुर्ग व्यक्ति की सार-सभांल में जुटी साध-संगत

    परिजनों की तलाश जारी

    • 9 माह से भटक रहा है वृद्ध, नहीं हुई पहचान

    संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक संगरिया की साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए घर से लापता मानसिक रूप से परेशान 60 वर्षीय वृद्ध की सार-संभाल कर उसके परिजनों की तलाश करने में लग हुई है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार लाल चंद इन्सां ने बताया कि बीती रात सादुल ब्रांच नहर के 73 हैड के पास घूम रहे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की सूचना मिलने पर सेवादार उसे संगरिया नामचर्चा घर में लेकर आए। बुजुर्ग व्यक्ति अपने बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाया।

    इसलिए पुलिस थाना संगरिया में इसकी सूचना देकर परिजनों की तलाश करने में सहायता मांगी गई। कुछ सुधार आने पर उसने अपनी पहचान नाम हरघुन राय पुत्र कैलाश राय गांव देवनियां जिला छप्परा बिहार के रूप बताई। वह लगभग 9 माह पूर्व अपने गांव से ससुराल गया था, वहां से रास्ता भटकता हुआ वह यहां तक पहुंच गया। संगरिया में रहने वाले बिहार के मूल निवासियों से सम्पर्क कर उसके परिजनों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस पुनित कार्य में पवन इन्सां जंडवाला, टिंवकल इन्सां, रमेश इन्सां हलवाई, मंदर सिंह, जीत राम, लाल चंद, कमल इन्सां, विनोद हांडा इन्सां व सुरेन्द्र जग्गा इन्सां सहयोग प्रदान कर रहे हैं।