हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार Gold Price To...

    Gold Price Today: इतनी ऊँचाई पर जाने के बावजूद गिरी सोने की कीमतें, MCX पर इतनी आई गिरावट

    Gold Price Today
    Gold Price Today: इतनी ऊँचाई पर जाने के बावजूद गिरी सोने की कीमतें, MCX पर इतनी आई गिरावट

    MCX Gold Price Today: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में कमजोरी और अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में तनाव कम होने की संभावनाओं के चलते भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग में कमी आने से घरेलू बाजारों पर इसका असर साफ देखा गया। Gold Price Today

    MCX पर जून डिलीवरी वाले सोने का भाव बुधवार को 860 रुपए या 0.86% की गिरावट के साथ 96,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान यह भाव घटकर 95,457 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो दिन का न्यूनतम स्तर रहा। सुबह 9:05 बजे तक सोना 1,368 या 1.40% की गिरावट के साथ 96,002 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई। MCX पर चांदी 0.47% गिरावट के साथ 96,823 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर रुख | Gold Price Today

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की हाजिर कीमतें 0.7% गिरकर 3,359.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं। वहीं अमेरिकी सोने का वायदा 1.5% टूटकर 3,368.80 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेड चेयरमैन को हटाने की धमकी वापस लेने और चीन के साथ व्यापारिक समझौते की उम्मीद ने निवेशकों का रुझान जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों की ओर मोड़ा है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में मजबूती और शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान ने भी सोने की मांग को प्रभावित किया है। इससे पीली धातु की “सुरक्षित निवेश” की धारणा में गिरावट आई है।

    अस्वीकरण: खबर में दिए गए विचार व्यक्तिगत विशेष या बाज़ार एक्सपर्ट्स के हैं, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए बाज़ार विशेषज्ञों से जरूर सलाह लें। Gold Price Today

    Pahalgam Terror Attack Big Updates: सऊदी दौरा बीच में छोड़ पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही आपात बैठक म…