हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home सरसा Farmers News:...

    Farmers News: आफत के ओलों ने किसानों की फसलें की बर्बाद, गदराना के किसानों ने मांगा मुआवजा

    Sirsa News
    Farmers News: आफत के ओलों ने किसानों की फसलें की बर्बाद, गदराना के किसानों ने मांगा मुआवजा

    मौके पर पहुंचे पटवारी ने किसानों से बातचीत कर लिया फसलों का जायजा

    Farmers News: ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। बीते मंगलवार को हुई तेज बरसात व कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गांव गदराना में किसानों ने एकत्रित होकर सरकार से बरसात व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कर मुआवजा देने की मांग की। किसानों के रोष की सूचना पाकर पटवारी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत करते हुए फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वे खराब हुई फसल की उचित एवं सही रिपोर्ट बना कर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। Sirsa News

    मौके पर मौजूद किसान सरपंच प्रतिनिधि बेअंत सिंह, हरपाल सिंह, निशान सिंह, लखबीर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, जीत सिंह, सिकंदर सिंह, गुरराज सिंह, बलकौर सिंह, हरदम सिंह, रणजीत सिंह व बलवंत सिंह आदि ने बताया कि 31 मार्च को हुई तेज बरसात व ओलावृष्टि से गांव गदराना, लक्कड़ांवाली, चकेरियां, तारुआना, सुखचैन व तिलोकेवाला सहित कई गावों में गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा अनेक किसानों के खेतों में लगे सोलर सिस्टम की प्लेटें भी नष्ट हो गईं।

    पककर तैयार फसल पर गिरे ओलों ने फेरा मेहनत पर पानी | Sirsa News

    पीड़ित किसानों ने कहा कि किसान की आय का एकमात्र साधन खेती ही होती है। किसान की सभी उम्मीदें एवं कार्य फसल पर ही टिकी होती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार गेहूं व सरसों की फसल अच्छी थी और पककर तैयार थी, लेकिन ऐन मौके पर हुई बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए खराब हुई फसलों की शीघ्र ही स्पेशल गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए। Sirsa News