हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश देश का विकास ...

    देश का विकास विज्ञान, प्रौद्योगिकी की सफलता पर निर्भर: मोदी

    modi

    ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने ग्रामीण जनसमूह की जीवनी को बदला है।(Modi)

    बेंगलुरु (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों एवं प्रौद्योगिकविदों से भारत के ग्रामीण समुदाय को (Modi)  सशक्त बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत का शुक्रवार को आह्वान किया और कहा कि देश का भावी विकास विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सफलता पर निर्भर होगा। मोदी ने यहां गांधी कृषि विजन्ना केंद्र परिसर में आयोजित पांच दिवसीय 10वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विकास में तेजी लाने के लिए भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के परिदृश्य को बदले जाने की आवश्यकता है।

    • ‘युवा वैज्ञानिकों के लिए नवोन्मेषी, ईजाद, उत्पादन और समृद्धि मेरा सिद्धांत है।
    • ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने ग्रामीण जनसमूह की जीवनी को बदला है।
    • पिछले पांच साल में समूचे देश के आम आदमी ने ग्रामीण विकास की अनुभूति महसूस की है।
    • विज्ञान हितैषी पर्यावरण के लिए बेंगलुरू की सराहना करते हुए उन्होंने कहा ।

    -‘पूरा विश्व नयी खोज के लिए यहां आ रहा है और इस शहर ने विकास के लिए एक बृहद इको-सिस्टम विकसित करने के साथ ही प्रत्येक युवा वैज्ञानिकों, अन्वेषकों और इंजीनियरों को यहां से जुड़ने के लिए शोध किया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।