हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गन्नौर में पि...

    गन्नौर में पिछले पांच सालों में हुआ अभूतपूर्व विकास: देवेन्द्र कौशिक

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: गन्नौर में पिछले पांच सालों में हुआ अभूतपूर्व विकास: देवेन्द्र कौशिक

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। गन्नौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कौशिक (Devendra Kaushik) ने कहा कि गन्नौर हलके में पिछले पांच वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है और विकास कार्यो को गति देने के लिए भाजपा को चुनें। उन्होंने कहा कि केंद्र में जो सरकार हो राज्य में भी वही सरकार हो तो विकास तेजी से होता है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और वहां की स्थिति ठीक नहीं है। विकास कार्य रूके पड़े हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर दोगुनी तेजी से विकास कार्य होंगे। Kharkhoda News

    देवेन्द्र कौशिक (Devendra Kaushik) ने सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव कुराड़, कामी, भुरी, राजपुर व भोगीपुर में पहुंचकर भाजपा के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली 5 अक्तूबर को कमल के सामने वाला बटन दबाकर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं। देवेन्द्र कौशिक ने कहा कि भाजपा ने जो कहा है वह करके दिखाया है। महिलाओं के हित में भाजपा ने अनेक कार्य किए और अब लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए देने का जो वादा किया है वह तीसरी बार भाजपा सरकार आने के बाद जरूर पूरा किया है। महिलाओं के लिए सरकार ने 500 रुपए गैस सिलेंडर दिया है। किसानों के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि गन्नौर में विकास को गति देने के लिए हलके में कमल खिलाएं। Kharkhoda News

    पूर्व विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चलती है। पिछले पांच वर्षो में हलके में समान रूप से विकास हुआ है। विकास और जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनता अपना आशीर्वाद देकर भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कौशिक को भारी मतों से जिताएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, जसवीर दोदवा, आजाद नेहरा, निशांत छोक्कर व नरेन्द्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– ‘आशीर्वाद रत्न’ सम्मान से नवाजे जाएंगे ग्रीनमैन विजयपाल बघेल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here