कोटा (सच कहूँ न्यूज़)। Kota News: कोटा हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती 67 साल के गंभीर रोगी हेमराम को बी नेगेटिव एस डी पी की तुरंत जरूरत पड़ने पर मेडिकल कॉलेज में सेवारत देवेंद्र कुमार शर्मा मे ब्लड बैंक जाकर एस डी पी देकर जान बचाई।सेवादार राजेंद्र सिंह हाड़ा के अनुसार हेमाराम उदयानिया की ज्यादा हालत खराब होने पर जब डॉक्टर ने तुरंत एस डी पी की व्यवस्था करने के लिए कहा तो परिजनों के सामने व्यवस्था करने की समस्या आ खड़ी हुई और वह भाग दोड में लगे परन्तु इंतजाम नहीं हो पाया।
ऐसे में एम एस जी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र कोटा की ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी की सेवादार रेखा पारेता इंसा को पता चला तो वह अपने सभी काम छोड़कर अनजान वृद्ध की जान बचाने के लिए आगे आई और मेडिकल कॉलेज में अपने सहकर्मी देवेंद्र कुमार शर्मा को प्रेरित कर एस डी पी डोनेट करने के लिए तेयार किया और अपने साथ कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक ले जाकर एस डी पी डोनेट करवाया। सेवादार रेखा पारेता इंसा के प्रयास एवं देवेंद्र शर्मा के तेयार होने से गंभीर रोगी की जान बच पाई। Kota News
उल्लेखनीय है की रेखा इंसा को जब भी सेवा के ऐसे मौके मिलते हैं वह रोगी की जान बचाने के लिए हर स्तर पर अपने प्रयास करती हैं। वह कहती है की पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की पावन शिक्षा पर चलकर की गई सेवा से बहुत ही खुशी मिलती है। रोगी के परिजनों ने रेखा इंसा एवं डोनर देवेंद कुमार शर्मा से कहा कि हेमराम जी की जान बचाने के लिए आपने हमारी जो मदद की है इसका एहसान हम कभी नहीं चुका पाएंगे, भगवान आपकोे खूब खुशियों से नवाजे।
यह भी पढ़ें:– Passport Lok Adalat: गाजियाबाद में इस दिन लगेगी ‘पासपोर्ट लोक अदालत’















