हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश Haridwar stam...

    Haridwar stampede: मनसा देवी मंदिर भगदड़ में इन राज्यों के श्रद्धालुओं की हुई मौत! घायलों ने सुनाई आपबीती

    Haridwar stampede News

    Mansa Devi temple accident Latest Update: हरिद्वार। उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनसा देवी मंदिर में रविवार प्रातः हुई भगदड़ की घटना ने श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया। इस हृदयविदारक हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी थी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में चार उत्तर प्रदेश, एक बिहार और एक उत्तराखंड का निवासी है। मृतकों की पहचान निम्न रूप में हुई है: Haridwar stampede News

    Mansa Devi stampede case Update: मनसा देवी भगदड़ मामले में आई बड़ी अपडेट! 

    • आरुष (12 वर्ष), निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश
    • विक्की (18 वर्ष), निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश
    • वकील, निवासी बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
    • शांति, निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश
    • शकल देव (18 वर्ष), निवासी अररिया, बिहार
    • विपिन सैनी (18 वर्ष), निवासी काशीपुर, उत्तराखंड

    इस हादसे में अनेक श्रद्धालु घायल भी हुए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से ये नाम सामने आए हैं:

    इंद्र (हरियाणा), दुर्गा देवी (दिल्ली), शीतल, भूपेंद्र, अर्जुन, काजल, विशाल, अनुज, एकांक्षी, संदीप (सभी उत्तर प्रदेश), कृति, राज कुमार, अजय कुमार, मनोज शरण, अराधना कुमारी, विनोद शाह (बिहार) और अन्य। कुल 23 घायलों का उपचार जिला अस्पताल हरिद्वार में चल रहा है। अन्य घायल श्रद्धालुओं की जानकारी एकत्र की जा रही है।

    मंदिर परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई

    घायलों ने हादसे के क्षणों को याद करते हुए बताया कि मंदिर परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई। एक घायल श्रद्धालु ने बताया, “मैं अचानक गिर पड़ा और लोग मेरे ऊपर चढ़ते चले गए। किसी ने कहा कि लड़ाई हो रही है, और फिर भीड़ बेकाबू हो गई।” एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “किसी ने चिल्लाया कि शॉर्ट सर्किट हो गया है, और उसके बाद दर्शन नहीं होंगे। तभी लोग इधर-उधर भागने लगे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अगर दीवार न होती, तो कई लोग नीचे घाटी में गिर सकते थे।”

    एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी दी कि हादसे में 15 गंभीर घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. मधुर उनियाल की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष को छाती में गंभीर चोटें व कई स्थानों पर फ्रैक्चर की शिकायत है। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं, और मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। Haridwar stampede News

    Mansa Devi Mandir stampede: मनसा देवी मंदिर हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख