हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More

    Welfare Works: विधवा की बेटी की शादी में डेरा श्रद्धालुओं ने आर्थिक मदद कर दिया घरेलु सामान

    Ladwa News
    Ladwa News: विधवा महिला की लड़की की शादी में सामान देकर सहयोग करते सेवादार।

    जिसका कोई नहीं, उसकी मदद हम करेंगे…लाडवा की साध-संगत आई आगे

    लाडवा (सच कहूँ न्यूज)। Welfare Works: जिसका कोई नहीं, उसकी मदद हम करेंगे…, इसी सोच के साथ डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने विधवा महिला की बेटी की शादी में आर्थिक मदद की है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ब्लॉक लाडवा, गुढ़ा की साध-संगत ने विधवा महिला की बेटियों की शादी में घरेलू सामान देकर सहयोग किया है। डेरा सच्चा सौदा की सच्ची नम्र सेवादार आशा इन्सां व बाला इन्सां ने बताया कि विधवा पूनम पत्नी सुशील गांव छलौंदी की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और वह अपने घर का गुजारा बहुत मुश्किल से चला रही है। वह अपनी बेटी महक की शादी करने में असमर्थ होने के कारण बहुत परेशान थी। Ladwa News

    उसने लाडवा के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र में आकर अपनी स्थिति के बारे में बताया। उसकी स्थिति को देखते हुए साध संगत ने आपसी सहयोग से बेटी की शादी में लगभग 1 लाख रुपए का शादी का घरेलू सामान जिसमें डबल बेड, वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, फ्रिज, कूलर, अलमारी, 37 लेडीज सूट, 22 जेंट्स सूट, मिक्सी, कुर्सियां व मेज देकर सहयोग किया। इस मौके पर बबीता, अनीता, गीता, सरोज, जनका, सरोज लाडवा, निर्मला, सुषमा, अनीता, सपना, राज, पिंकी, कुसुम, सीमा, सुषमा, संतोष, कोमल, सुनीता, महेंद्रो, मोनिका, रजनी, नीरू सहित सभी समिति की बहनें उपस्थित रहीं। Ladwa News

    सेवादारों के सहयोग के लिए धन्यवाद शब्द भी छोटा: पूनम

    सहायता पाकर पूनम ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व साध-संगत का बारम्बार धन्यवाद करते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी व समस्त साध संगत के इस सहयोग के लिए धन्यवाद शब्द भी छोटा है। चूंकि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, ऐसे में विकट समयडेरा श्रद्धालुओं ने ही उसकी मदद की है।

    यह भी पढ़ें:– UP Expressway News: यूपी वालों के लिए खुशखबरी, इन 12 जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे