हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home सरसा Dhaba’s...

    Dhaba’s Roof Collapsed : रानियां में तेज बरसात से ढाबे की गिरी छत, दो की मौत, 3 घायल

    Sirsa News
    Sanketik Photo

    Dhaba’s Roof Collapsed : रानियां (सच कहूँ न्यूज)। शहर के सुलतानपुरिया मार्ग पर बुधवार रात को हुई तेज बरसात से एक ढाबे की छत गिरने से दो युवकों की मौत हो गई व तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सरसा रेफर कर दिया गया है। मृतकों में एक युवक दलबीर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी रोशनलाल का बेटा है, जबकि दूसरे युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। Sirsa News

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पहचान के बाद शवों को अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार रानियां के सुल्तानपुरिया मार्ग पर एक ढाबा बना हुआ है, जिसकी छत अस्थाई रूप से सरकंडे की बनी हुई थी। बुधवार देर शाम को भारी बरसात की वजह से ढाबे की छत गिर गई। इस दौरान दलबीर सिंह अपने काम से घर वापस आ रहा था। भारी बारिश की वजह से वह ढाबे में रुक गया।

    इस दौरान कुछ अन्य लोग भी ढाबे में मौजूद थे। छत कच्ची होने के कारण भारी बरसात के कारण अचानक गिर गई। छत के मलबे में दबने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले रानियां सामुदायिक केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाद में मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। Sirsa News

    Asia Book of Records : सिरसा की 7 वर्षीय अवंतिका ने आंखों पर पट्टी बांध दिखाया ऐसा कमाल, पूरी दुनिया…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here