हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड धामी ने चमोली...

    धामी ने चमोली दुर्घटना में जान गंवाने वाले होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि

    Dehradun News
    Dehradun News: आस्था और समर्पण की शक्ति का जीवंत उदाहरण है सिलक्यारा टनल: सीएम धामी

    चमोली/देहरादून (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से पीड़ितों के परिजनों को सहायता, घायलों के इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। धामी चमोली में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों से एक-एक कर मिले। उन्होंने सभी को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है, सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे। Dehradun News

    यह भी पढ़ें:– नगर निगम मोहाली ने एक क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक किया जब्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here