Dhanka Community Strike Update

Dhanka Community Strike Update: एक जुलाई को जयपुर के लिए होगा पैदल कूच

धाणका समाज के जाति प्रमाण पत्र बनाने पर लगी कथित मौखिक रोक हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धाणका समाज जनजाति संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को 311वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन पर उनकी मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की है।
राजस्थान