हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान धर्म कांटे को...

    धर्म कांटे को हैक कर तीन करोड़ का सरिया चुराया

    Jakhal News
    Jakhal News: साइबर ठगों ने बेटे को मर्डर केस में फंसाने का डर दिखाकर जाखल निवासी से 1.40 लाख रुपए ठगे

    यूनिवर्सिटी निर्माण में होता था सप्लाई, सीआईडी ने किया खुलासा

    जयपुर (सच कहूं न्यूज/गुरजंट धालीवाल)। क्राइम ब्रांच ने निर्माणाधीन बड़े प्रोजेक्टस में सरिया सप्लाई के दौरान रास्ते में सरिया चोरी कर साइट पर लगे धर्म कांटे में डिवाइस लगाकर वजन की हेराफेरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। मामले में बगरू थाना पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं मुहाना स्थित गोदाम और बगरू में साइट पर लगे धर्म कांटे को सील किया गया। पुलिस ने कांटे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मौके से एक ट्रेलर भी जप्त किया है। Jaipur News

    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन ने बताया कि बगरू थाना क्षेत्र में मणिपाल यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में सरिया सप्लाई करने वालों द्वारा धर्म कांटे को हैक कर सरिया चोरी करने की वारदात का खुलासा किया है। एडीजी ने बताया कि बगरू थाना क्षेत्र में मणिपाल यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में क्रिएटिव प्रोजेक्ट एंड कांट्रैक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सरिया सप्लाई करने वालों द्वारा प्रोजेक्ट साइट पर स्थित धर्म कांटे में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर वजन में हेरा फेरी कर सरिया चोरी करने की वारदात का खुलासा किया है।

    उत्तरप्रदेश और राज्य में सक्रिय धर्म कांटा चोर गैंग प्रोजेक्ट साइट पर सरिया सप्लाई से पहले मुहाना स्थित अपने गोदाम पर ट्रक ले जाते हैं। वहां तीन से दस टन सरिया ट्रक से उतार लेते हैं। यह गैंग निर्माणाधीन साइट के कांटे में एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस फिट कर देते हैं। ट्रक जब साइट पर पहुंचता है तो रिमोट के द्वारा दूर से कांटे को कंट्रोल पूरा वजन दिखाया जाता है।

    एक साइट पर ढाई से तीन करोड़ की हेराफेरी

    यह गैंग एक निर्माणाधीन बड़ी साइट से निर्माण कार्य पूर्ण होने तक लगभग 400 से 500 टन का सरिया चोरी कर लेते हैं। जिसकी बाजार में कीमत ढाई करोड़ से 3 करोड रुपए तक होती है। गोदाम में उतारा गया सरिया कम कीमत पर सरिये के अन्य व्यापारियों को बेच देते हैं। जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– एक किलो 546 ग्राम अफीम व 7 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here