हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी नहीं लिया कोई...

    नहीं लिया कोई दहेज, एक रुपया व नारियल लेकर की शादी

    sirsa
    • दूल्हे ने लौटाई टीका रस्म की सवा दो लाख रुपए की राशि
    • पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    गोरीवाला (सच कहूँ न्यूज)। शादी के नाम पर लाखों-करोड़ों खर्च कर अपनी शान समझने वालों के लिए गांव रामगढ़ निवासी डेरा श्रद्धालु नवविवाहित जोड़े मिसाल है। इन्होंने एक रुपया और नारियल के साथ शादी की रस्में पूरी की। यह मिसाल गांव रामगढ़ के भूप सिंह इन्सां के सुपुत्रों चंद्रपाल व दीपक कुमार ने पेश की है। वहीं नवविवाहित दंपतियों ने इस पावन बेला पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।

    जानकारी के अनुसार डबवाली उपमंडल के गांव रामगढ़ निवासी चंद्रपाल इन्सां व दीपक कुमार इन्सां पुत्र भूप सिंह इन्सां की शादी शुक्रवार को रितु इन्सां व मालती इन्सां पड़पोतियां हीराराम मायल चक 11 डीडब्ल्यूडी रावतसर के साथ हुई। विवाह में टिके की रस्म के दौरान वधु पक्ष की ओर से वर पक्ष को दो लाख 22 हजार दिए गए। जिसको वर पक्ष ने दहेज को एक सामाजिक बुराई बताते हुए वापिस लौटा दिए। वर पक्ष ने मात्र नारियल और एक रुपया लेकर समाज के लिए अनूठी अनुकरणीय मिसाल पेश की। वहीं नवविवाहित जोड़े द्वारा विवाह उपरान्त गृह प्रवेश पर पर्यावरण संरक्षण को बचाने के लिए पौधे लगाए। इस अवसर पर वधु पक्ष ने वर पक्ष के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।

    लड़के के पिता भूप सिंह इन्सां ने कहा कि उन्होंने अपने दोनों बेटों की शादी पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बिना दान दहेज की गई है। साथ में इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि विवाह में दुल्हन ही वास्तविक दहेज है और इस बात को चरितार्थ करने में पूरा परिवार और रिश्तेदार प्रसन्न है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here