हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home कारोबार डीजल 20 पैसे ...

    डीजल 20 पैसे और महंगा

    Petrol and Diesel Price

    नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी जबरदस्त तेजी के बीच शनिवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल की कीमत 20 वें दिन स्थिर रहा जबकि डीजल की कीमत कल 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ी थी। गत पांच सितंबर को पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। दिल्ली में आज इंडियन आॅयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा वहीं डीजल भी 88.82 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

    तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.82 रुपये प्रति लीटर पर रहा। अमेरिका के तेल भंडार के तीन वर्ष के निचले स्तर पर आने तथा प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों मेंं तेजी आयी है। इसके बाद साप्ताहांत पर कल ब्रेट क्रुड 78.099 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी क्रूड बढ़कर 73.98 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

         शहर                  पेट्रोल                    डीजल 
    • दिल्ली————— 101.34—————— 88.82
    • मुंबई-—————107.26—————— 96.41
    • चेन्नई—————-98.96 -—————–93.46
    • कोलकाता————101.62—————-—91.72

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।