हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home कारोबार छह से सात पैस...

    छह से सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल

    Petrol and Diesel Price

    नयी दिल्ली। देश के चार महानगरों में शुक्रवार को डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन डीजल सस्ता हुआ और डीजल की कीमत में छह से सात पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई जबकि पेट्रोल का दाम दसवें दिन भी स्थिर रहा। पिछले एक माह में डीजल तीन रुपये प्रति लीटर से अधिक सस्ता हो चुका है। विश्व में कोरोना वायरस के चलते अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल छह पैसे और घटकर 70.46 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

    वहीं वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा जबकि डीजल सात पैसे सस्ता हुआ और भाव 76.86 रुपये प्रति लीटर रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा जबकि डीजल छह पैसे कम होकर 73.99 रुपये प्रति लीटर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही और डीजल छह पैसे घटकर 75.99 रुपये प्रति लीटर रह गया। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में….

         शहर               डीजल               पेट्रोल

    • दिल्ली            70.46              81.06
    • मुंबई             76.86              87.74
    • कोलकाता        73.99             82.59
    • चेन्नई           75.95              84.14

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।