हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home कारोबार राहत: 4 महीने...

    राहत: 4 महीने बाद डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं

    Petrol Diesel Price

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण आज 4 महीने बाद देश में डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि पेट्रोल की कीमत 31वें दिन स्थिर रही। इससे पहले गत 15 अप्रैल को डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी। दिल्ली में बुधवार को इंडियन आॅयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, वहीं डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

    डेल्टा वैरिएंट के कारण तेल की मांग में नहीं हुआ सुधार

    दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से तेल की मांग में सुधार नहीं हो पा रही है। इसलिए कल कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 0.48 डॉलर प्रति बैरल घट कर 69.03 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.70 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 66.59 डॉलर पर बंद हुआ। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के 4 बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

        शहर                      पेट्रोल                      डीजल 
    • दिल्ली————— 101.84—————— 89.67
    • मुंबई-—————107.83—————— 97.24
    • चेन्नई—————-102.49-—————–94.20
    • कोलकाता————102.08—————-—92.82

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।