हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home कारोबार लगातार छठे दि...

    लगातार छठे दिन घटे डीजल के दाम, पेट्रोल की कीमतों में भी कमी

    Petrol Diesel Price

    नयी दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार छठे दिन मंगलवार को डीजल के दाम देश के चार बड़े महानगरों में 12 से 15 पैसे प्रति लीटर तक और घटा दिये जबकि तीन दिन बाद आज पेट्रोल की कीमत में भी आठ पैसे की कमी की गई। सितंबर माह में कच्चे तेल की मांग पिछले 4 महीने में सबसे कम है। घरेलू बाजार में तीन सितंबर से डीजल कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है और अब तक 2.28 रुपये प्रति लीटर तक की कमी दर्ज की गई है। पेट्रोल भी इस माह एक रुपये प्रति लीटर से अधिक सस्ता हुआ है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल आठ पैसे सस्ता होकर 81.06 जबकि डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 71.28 रुपये प्रति लीटर रह गया।

    वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे कम होकर 77.74 रुपये प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 14 पैसे घटकर 74.80 रुपये प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर रही जबकि डीजल 12 पैसे घटकर 76.72 रुपये प्रति लीटर रह गया। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 23 पैसे से 26 पैसे तक और डीजल के भाव 35 पैसे से 37 पैसे प्रति लीटर तक कम किये गये थे। गुरुवार को पेट्रोल 14-16 पैसे तक और डीजल 19-20 पैसे सस्ता हुआ था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।