हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार लगातार चौथे द...

    लगातार चौथे दिन स्थिर रहे डीजल के दाम

    Diesel prices remained stable for the fourth consecutive day
    नयी दिल्ली l डीजल के दाम गुरुवार को लगातार चौथे दिन और पेट्रोल के लगातार 31वें दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल की कीमत 81.94 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 80.11 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रही। कोलकाता और चेन्नई में यह क्रमश: 77.04 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर रहा जो अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।