हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश दिग्विजय ने प...

    दिग्विजय ने पूछे शिक्षा के मुद्दे पर 10 सवाल

    Education

    भोपाल (एजेंसी)

    मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने 10 सवालों की श्रृंखला में आज केंद्र सरकार से शिक्षा के मुद्दे पर 10 सवाल किए हैं। सिंह ने ट्विटर पर लिखा – शिक्षा मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में क्यों नहीं है? क्यों मोदी सरकार ने शिक्षा बजट को घटाकर 3.48 फीसदी पर ला दिया है, जबकि साल 2013-14 में शिक्षा पर केंद्रीय बजट का 4.77 फीसदी ख़र्च था। क्या भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जुमला था, जिसमें शिक्षा पर जीडीपी का 6 प्रतिशत ख़र्च करने का वादा था?

    उन्होंने सवाल किया कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के बीते छह सालों में 42.86 लाख बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा। इसमें सरकारी स्कूलों के 28 लाख और प्राइवेट स्कूलों के 14.86 लाख बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी दी। वर्ष 2010 से 2016 तक प्राथमिक शिक्षा पर खर्च किए गए 48 हजार करोड़ रूपए का यह कैसा रिजल्ट है। सिंह लगातार विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकारों से सवाल पूछ रहे हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।