हमसे जुड़े

Follow us

27.3 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिलशाद गार्डन...

    दिलशाद गार्डन : फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    Fatehabad News
    सांकेतिक फोटो

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी, जिसके अंदर गत्ता भरा हुआ है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।