हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा इंटरनेशनल वुश...

    इंटरनेशनल वुशु चैम्पियनशिप के लिए प्रताप स्कूल खरखौदा की दीपिका दहिया मॉस्को रवाना

    Kharkhoda News

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज/हेमंत कुमार)। इंटरनेशनल मॉस्को स्टार वुशु चैम्पियनशिप जो कि 04 से 07 मई, 2023 को मॉस्को, रसिया में आयोजित होगी के लिए प्रताप स्कूल (Kharkhoda News) खरखौदा की दीपिका दहिया मॉस्को, रशिया रवाना हुई। दीपिका 56 किग्रा भारवर्ग में इस प्रतियोगिता में भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व करेगी। कन्या कॉलेज खरखौदा व प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान वेदप्रकाश पहलवान, द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, विद्यालय संस्थापक सतप्रकाश नम्बरदार, प्राचार्या दया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका, वुशु कोच विनोद गुलिया व पूजा गुलिया ने दीपिका को उपरोक्त चैम्पियनशिप में पदक जीतने की शुभकामनाओं व आशीर्वाद देकर रवाना किया।

    यह भी पढ़ें:– 20 साल बाद मिली ‘खुशी’ 3 माह बाद ही मातम में बदली

    इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि दीपिका एक मेधावी छात्रा होने के साथ-साथ वुशु की बेहतरीन खिलाड़ी है। (Kharkhoda News) दीपिका ने राष्ट्रीय स्तर पर 5 बार स्वर्ण पदक प्राप्त कर हरियाणा प्रदेश व प्रताप स्कूल खरखौदा का नाम रोशन किया है। इंटरनेशनल मॉस्को स्टार वुशु चैम्पियनशिप में भी दीपिका से पदक की पूरी-पूरी उम्मीद है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here