हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Disha Salian:...

    Disha Salian: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के परिवार को 5 साल बाद आज भी न्याय का इंतजार

    Disha Salian News
    Disha Salian: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के परिवार को 5 साल बाद आज भी न्याय का इंतजार

    दिशा सालियान की मौत के 5 साल पूरे

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मृत्यु को आज पाँच वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह मामला आज भी रहस्य बना हुआ है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इस प्रकरण की पुनः जांच की माँग की है। याचिका में उन्होंने आदित्य ठाकरे को भी संदेह के घेरे में लाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग की है। साथ ही उन्होंने सीबीआई से जाँच कराए जाने की भी अपील की है। Disha Salian News

    दिशा सालियान की मौत का मामला शुरू से ही उच्च-प्रोफ़ाइल और विवादास्पद रहा है। वर्ष 2022 में यह मुद्दा महाराष्ट्र विधानसभा में भी गूंजा था, जब शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले और भाजपा विधायक नितेश राणे ने इसकी जाँच की मांग उठाई थी। उस समय सदन में इस विषय को लेकर भारी हंगामा हुआ था। नितेश राणे ने तो आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की भी बात कही थी।

    दिशा सालियान एक प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मैनेजर थीं और उन्होंने वरुण शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, भारती सिंह जैसे नामचीन कलाकारों के साथ कार्य किया था। दिशा, टीवी अभिनेता रोहन राय के साथ संबंध में थीं और दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। 8 जून 2020 को दिशा की मृत्यु मुंबई के मलाड क्षेत्र में स्थित एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। ठीक इसके कुछ दिन बाद, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत की खबर आई, जिसके बाद दोनों मामलों को आपस में जोड़कर देखा जाने लगा। Disha Salian News

    मुंबई पुलिस द्वारा दिशा की मौत को आत्महत्या बताया गया | Disha Salian News

    मुंबई पुलिस द्वारा की गई जाँच में दिशा की मौत को आत्महत्या बताया गया। पुलिस ने कहा कि वह डिप्रेशन में थीं और इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, दिशा के पिता ने इस निष्कर्ष को मानने से इनकार करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट से मामले की नई जांच की मांग की है।

    इस पूरे घटनाक्रम पर आदित्य ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “पिछले पाँच वर्षों से मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि मामला न्यायालय में है, तो जवाब भी वहीं दूँगा। मेरी लड़ाई देश की भलाई के लिए जारी रहेगी।” वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि “यह हत्या नहीं, दुर्घटना थी। पाँच साल बाद याचिका दाखिल करने के पीछे की राजनीति स्पष्ट है। सरकार दिशा सालियान के बहाने आदित्य ठाकरे की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है।” दिशा सालियान की मौत अब भी कई सवालों के घेरे में है, और उनके परिवार द्वारा उठाई गई पुनः जांच की मांग ने इस प्रकरण को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। Disha Salian News

    Rinku Singh Engagement today: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आ…