हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जनता वैदिक कॉ...

    जनता वैदिक कॉलेज में फैली अव्यवस्थाएं

    Baraut News
    प्राचार्य और प्रबंध समिति के बीच पनपा विवाद

    प्राचार्य और प्रबंध समिति के बीच पनपा विवाद | Baraut News

    • दो माह से नही मिल पा रहा शिक्षको और कर्मचारियों को वेतन | Baraut News

    बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। बडौत नगर (Baraut Nagar) का जनता वैदिक डिग्री कालेज एशिया में अपना एक विशेष पहचान बनाये हुए है। इस कॉलेज में जम्मू कश्मीर और देश के अलग अलग राज्यो से पढ़ने के लिए छात्र आते है। जंहा इस कॉलेज में अध्ययन की सभी व्यवस्थाओं के देखते हुए इसे विश्वविद्यालय बनाने का भी प्रस्ताव रखा जा चुका है ।वही कॉलेज प्राचार्य ने प्रबंध समिति पर अनेको आरोप लगाते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए है । वर्तमान समय मे कॉलेज की सभी व्यवस्थाएं रामभरोसे चल रही है। कॉलेज में अधिकतर राजनीति हावी रहती है। कई बार प्रबंध समिति और प्राचार्य को लेकर भी कॉलेज में बदलाव किए जा चुके है जिससे अव्यवस्थाएं की स्थिति बनी रहती है।

    प्रबंध समिति व प्राचार्य के बीच सामंजस्य नही बन पाता और अधिकांश रूप से विवाद चलता रहता है। इस विवाद के चलते हुए दोनो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप चलता रहता है।इस विवाद के चलते हुए शैक्षिक कार्य बंद पड़ने की कगार पर है। अधिकतर कार्यालयों पर ताले लटक गए है। शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन नही मिल पा रहा है। साथ ही विकास कार्यो पर भी विराम लग गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ रविन्द्र कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रबन्ध समिति द्वारा कुलपति के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया चालू है और परीक्षाएं भी चल रही है। इसके बावजूद तीन कर्मचारी अपनी मर्जी से छुट्टी काट रहे है, जिसके चलते ना ही तो शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन मिल पा रहा है और ना ही शैक्षिक कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। Baraut News

    प्राचार्य रविंद्र कुमार ने प्रबंधन समिति पर कुलपति के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अव्यवस्थाये फैली हुई है।विवाद के बीच 200 शिक्षकों के वेतन पर तलवार लटकी हुई है। उन्हें करीब दो माह से वेतन नहीं मिल रहा। वहीं तीन कर्मचारी अपनी मनमानी से छुट्टी पर हैं और नोटिस जारी होने के बाद भी अपने काम पर नहीं लौट रहे। जिससे विद्यालय का काम अटका हुआ है । अधिकतर कर्मचारियों के कार्यालय पर ताला लटका रहता है। लाइब्रेरी में भी अवस्थाएं फैली है जिसके चलते किताबों पर भी धूल अटी है। इस विवाद के चलते बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ होता नजर आ रहा है। प्रबंध समिति और प्राचार्य के बीच बढ़ा विवाद चर्चा का विषय बना है।दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप मढ़ते नजर आते हैं। Baraut News

    उधर प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने सभी आरोपी का खंडन करते हुए उन्हें निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। अब देखना यह होगा कि यह विवाद आखिर कब तक चलेगा। और इसका निस्तारण कैसे हो पाएगा। Baraut News

    यह भी पढ़ें:– नौकर ने साथी के साथ की थी हाजी बाबू की हत्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here