हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ब्लॉक स्तरीय ...

    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में 9 जरूरतमन्द परिवारों को वितरित किया राशन

    Ration distributed

    (Ration distributed)

    बठिंडा( सच कहूँ/सुखनाम)। महानगर बठिंडा की ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा आज मलोट रोड, नाम चर्चा घर में बहुत धूमधाम से आयोजित की गई। इस मौके ब्लॉक बठिंडा की बड़ी संख्या में पहुंची साध संगत ने कविराजों की ओर से शब्द वाणी को श्रद्धापूर्वक श्रवण किया और डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथ में से संतों-महात्माओं के अनमोल वचन पढ़ कर सुनाए गए। (Ration distributed) इस मौके 15 मैंबर एडवोकेट गुरप्रीत सिंह इन्सां ने समूह साध-संगत को डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे 134 मानवता भलाई के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने पिछले दिनों अखंड सिमरन के प्रेम मुकाबले में पंजाब की साध-संगत की ओर से अधिक से अधिक सिमरन करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रेम मुकाबले में ब्लाक बठिंडा की साध-संगत ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया। इस मौके ब्लॉक बठिंडा के एरिया अजीत रोड की साध-संगत ने 9 जरूरतमन्द परिवारों को राशन बांटकर इंसानियत का फर्ज निभाया।

    • इस मौके 45 मैंबर पंजाब बहन अमरजीत कौर इन्सां।
    • जिला पच्चीस मैंबर।
    • जिला सुजान बहनें।
    • ब्लाक पंद्रह मैंबर।
    • सुजान बहनें।
    • एरिया भंगीदास भाई ।

    बहनों के अलावा अलग -अलग समितियों के सेवादार व जिम्मेवारों के अलावा बड़ी संख्या साध संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।