हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पहलगाम में हु...

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: बैठक आयोजित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश

    Kaithal News
    Kaithal News: शांति समिति के सदस्यों साथ बैठक करते हुए जिला प्रशासनिक अधिकारी

    जिले में शांति व्यवस्था, भाईचारा बनाए रखें आमजन : डीसी प्रीति

    • दहशतगर्द का कोई जाति व धर्म नहीं होता : डीसी प्रीति | Kaithal News
    • सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपतिजनक पोस्ट डालने वालों पर होगी कार्रवाई : डीसी प्रीति

    कैथल (सच कहूं /कुलदीप नैन)। Kaithal News जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दृष्टिगत लघु सचिवालय के सभागार में शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर की समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित सभी धर्मो के मौजिज व्यक्तियों ने भाग लिया और जिले में भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने को लेकर विचार विमर्श किया। शांति समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव भी दिए और प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया। Kaithal News

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी प्रीति ने कहा कि दहशतगर्द का कोई जाति व धर्म नहीं होता। इसलिए किसी विशेष धर्म व जाति को प्वाइंट आउट न किया जाए। शांति समिति समाज के बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए आप सभी आमजन को शांति बनाए रखने के लिए जागरूक करें और सर्तक भी रहें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भड़काऊ या आपतिजनक पोस्ट न डाले। अगर कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    डीसी ने पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि गांव में पांच सदस्यीय शांति समिति बनाई जाए और ग्राम सभा के माध्यम से गांव में आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश। उन्होंने आह्वान किया कि अफवाहों पर विश्वास न करें और जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है जानकारी पर ही विश्वास करें। Kaithal News

    इस अवसर पर शिव शंकर पाहवा, मौलाना शहिदूरहमान, जमालुद्दीन, सतपाल गुप्ता, टेकचंद, गुरदेव बडसिकरी, गीता भवन से सुभाष, बर्फानी सेवा मंडल सुरेंद्र, रेल कल्याणी यात्री संघ बलवंत, राजू डोहर सहित अन्य सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, कैथल एसडीएम अजय सिंह, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बीरभान, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल, जिला परिषद डिप्टी सीईओ रितु लाठर, डीआरओ चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।

    भाईचारा बनाये रखे जिलावासी : डीसी

    पहलगाम की घटना से सभी आहत हैं। सरकार अपने स्तर पर कदम उठा रही है। लेकिन जिले में ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए, जिससे आपस का भाईचारा खराब हो। कैथल शांति प्रिय जिला है, आगे भी हमें मिलकर एक दूसरे का साथ देना है। सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है।                                     प्रीति , डीसी कैथल।

    यह भी पढ़ें:–  UP Board: एसआरके का छात्र नवीन बना इंटरमीडिएट में जिला टॉपर