हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जिला कलक्टर न...

    जिला कलक्टर ने चलाया फावड़ा, एकत्रित किया प्लास्टिक कचरा

    Hanumangarh News
    जिला कलक्टर ने चलाया फावड़ा, एकत्रित किया प्लास्टिक कचरा

    जिला कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

    हनुमानगढ़। जिला कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह श्रमदान किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर कानाराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी मांगीलाल, नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक व भाजपा नेता अमित सहू मंचासीन रहे। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर स्थित ज्ञानोद्यान पार्क ‘पंच गौरवÓ में श्रमदान के रूप में साफ-सफाई कार्य किया। पार्क में उगे झाड़-झंखाड़ को हटाया। जिला कलक्टर व एडीएम ने स्वयं प्लास्टिक आदि एकत्रित कर जगह को साफ किया। साथ ही फावड़ा चलाया। Hanumangarh News

    इसके बाद पक्षियों के लिए पेड़ों पर परिंडे बांधे गए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर कानाराम ने कहा कि जिला कलक्ट्रेट परिसर में श्रमदान कार्यक्रम एक प्रतीकात्मक है। इसके जरिए यह संदेश देने का प्रयास है कि अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालयों में श्रमदान कर उसे व्यवस्थित तरीके से साफ-सुथरा रखें। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण बेहद जरूरी है। इसके लिए शुरू किए गए वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में हनुमानगढ़ जिला लगातार अच्छा कार्य कर रहा है। जिले में अलग-अलग जगहों पर जाकर जिला व ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

    हम थोड़ा सा भी समय निकालें और अपने-अपने कार्यालयों में खुद श्रमदान करें

    अगर हम थोड़ा सा भी समय निकालें और अपने-अपने कार्यालयों में खुद श्रमदान करें तो यह हमारे स्वास्थ्य, पर्यावरण के लिए तो अच्छा है ही। स्वच्छता और श्रमदान का सामाजिक संदेश भी जाता है। एडीएम उम्मेदीलाल मीणा ने बताया कि श्रमदान अभियान के जरिए यह संदेश देने का प्रयास है कि प्लास्टिक मुक्त राजस्थाना बनाया जाए। भारत के नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।

    उन्होंने जल संरक्षण के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को अपनी तरह का अनूठा बताते हुए कहा कि कहा कि जल के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत विश्व योगा दिवस तक प्रतिदिन की कार्ययोजना जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई है। इस अभियान में सभी जिला अधिकारी, विभाग व जनप्रतिनिधि भागीदारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि इसके परिणामस्वरूप यह अभियान बहुत अच्छे से सिरे चढ़ेगा। इसके परिणाम भी दृष्टिगोचर होंगे। Hanumangarh News

    Blood Test Camp: रक्त जांच शिविर में 90 महिलाओं की जांच