कैराना। जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने कचहरी प्रांगण में स्थित विभिन्न न्यायालयों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश कोर्ट परिसर में स्थित विभिन्न न्यायालयों के निरीक्षण पर निकले। जहां पर उन्होंने कचहरी प्रांगण में स्थित अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, सिविल जज जूनियर डिवीजन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट), सिविल जज जूनियर डिवीजन(एफटीसी), सिविल जज सीनियर डिविजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(रेप एंड पॉक्सो) आदि के न्यायालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पत्रावलियों के रख-रखाव आदि व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था को भी परखा। उन्होंने अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने समेत तमाम आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ताजा खबर
डूमवाली के पास लसाड़ा ड्रेन में 50 फुट दरार, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूबी
प्रशासन की लापरवाही से कि...
पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज
मुख्यमंत्री सेहत योजना सु...
मलोट में 16.25 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना की शुरूआत
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत ...
भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पीएम श्री खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Australia: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से छोटे बच्चों के ई-व्हीकल चलाने पर लगेगा प्रतिबंध
बढ़ते सड़क हादसों के मद्देन...
LPG Gas Shortage: गैस संकट से कुम्हारों के दिन बहुरे, मिट्टी के चूल्हों की बढ़ी मांग
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। M...
वन विभाग सख्त, फिर भी नहीं थम रही खैर तस्करी की घटनाएं
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...
जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















