हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Triveni Youth...

    Triveni Youth Festival: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज का दिव्यांश चुना गया बेस्ट एक्टर

    Triveni Youth Festival

    त्रिवेणी यूथ फेस्टिवल में लगातार दूसरी बार छाया

    Triveni Youth Festival 2024: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (Chaudhary Devi Lal University) में 15 से 19 नंवबर को आयोजित हुए त्रिवेणी युवा महोत्सव में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने म्युजिक, डांस, थियेटर, लिटरेरी, फाइन आर्ट्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बीएजेएमसी के विद्यार्थी दिव्यांश ने यूथ फेस्टिवल में लगातार दूसरी बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड हासिल किया। Triveni Youth Festival 2024

    IND vs AUS Test: मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर भारतीय कप्तान ने दिया ये बड़ा बयान!

    इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में विजेताओं का भव्य स्वागत किया। इस शानदार प्रदर्शन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने छात्रों को बधाई दी और कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद से यह कॉलेज के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और लगन से ही यह सफलता मिली है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कल्चरल इंचार्ज अनिल रोहिला ने संबोधित करते हुए कहा कि इस युवा महोत्सव में कॉलेज के छात्रों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि कॉलेज का नाम भी रोशन किया। इस सफलता से कॉलेज के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

    इन विधाओं में रहे विजेता:-

    11वें त्रिवेणी युवा महोत्सव में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज तीन इवेंट में प्रथम व चार इवेंट में द्वितीय स्थान पर रहा है। हरियाणवी आर्केस्ट्रा, वन एक्ट प्ले व ऑन द स्पोट वीडियोग्राफी में पहला स्थान अर्जित किया है। शास्त्रीय वाद्य एकल (नॉन परक्युशन),हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंट सोलो, हरियाणवी पॉप सॉन्ग व हरियाणवी सोलो डांस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

    शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज 2 इवेंट में प्रथम व एक में रहा द्वितीय

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। 11वें त्रिवेणी युवा महोत्सव में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों ने भी अपने कौशल का लौहा मनवाया है। जहां शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज तीन इवेंट में प्रथम व चार इवेंट में द्वितीय स्थान पर रहा है। वहीं शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की टीम 2 इवेंट में प्रथम व एक इवेंट में द्वितीय स्थान पर रही है। जबकि शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की टीम ने एक इवेंट में प्रथम स्थान हासिल किया है।

    शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज ने क्लासिकल डांस व हरियाणवी सोलो डांस में पहला स्थान प्राप्त किया। लाइट वोकल भजन शब्द में गर्ल्स कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ऑन द स्पोट फोटोग्राफी में शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने पहला स्थान हासिल किया है। विजेता विद्यार्थियों को शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डा. गीता मोंगा इन्सां व शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रशासिका डा. चरणप्रीत कौर ढिल्लो व प्राचार्या डा. रजनी बाला ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Triveni Youth Festival

    Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, बढ़ गई इतनी कीमतें! जानें आज एमसीएक्स सोने की कीमतें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here