हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More

    ‘शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्यवाही’

    Kairana News
    Kairana News: 'शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्यवाही'

    तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

    • डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, 39 शिकायतों में से मौके पर छह निस्तारित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: डीएम अरविंद चौहान व एसपी रामसेवक गौतम ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 39 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छह शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही के लिए चेताया है। Kairana News

    विगत शनिवार को ईद-उल-अजहा पर्व का अवकाश होने के चलते सोमवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीएम शामली अरविन्द चौहान ने की। इस दौरान भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, टंकी के नलकूप का रिबोर कराने, श्मशान घाट पर हैंडपंप लगवाने, कैराना कस्बे में एक और बिजलीघर का निर्माण कराने, विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार कराने, गांवों में पेयजल आपूर्ति हेतु किये जा रहे कनेक्शन कार्य को पूर्ण कराए जाने, सार्वजनिक रास्तों से अवैध कब्जा हटवाने, राशन कार्ड बनवाने आदि से सम्बंधित 39 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छह शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। Kairana News

    शेष प्रार्थना-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। इस दौरान एसपी शामली रामसेवक गौतम, एसडीएम निधि भारद्वाज, तहसीलदार अर्जुन चौहान, आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैराना धर्मेन्द्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Hong Kong: हांगकांग में भारतीय नेटबॉल टीम ने जीता रजत पदक, हरियाणा की बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन