हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी द्रमुक के वरि...

    द्रमुक के वरिष्ठ नेता के अनबझगन का निधन

    K Anbazhagan Dies

    K Anbazhagan Dies | बीमारी के कारण वह कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे

    चेन्नई (एजेंसी)। द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता और पार्टी में सबसे लंबे समय तक महासचिव रहे के. अनबझगन का लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन (K Anbazhagan Dies)हो गया। वह 97 वर्ष के थे। अनबझगन वह द्रमुक के चार दशक से भी ज्यादा समय तक पार्टी महासचिव रहे थे।

    द्रमुक दिग्गज सी. एन. अन्नादुराई और एम करुणानिधि के निकट रहे श्री अनझबन को वृद्धावस्था संबंधी बीमारी के कारण 24 फरवरी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बनी रही जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अनझबन राज्य विधानसभा के लिये नौ बार चुने गये और द्रमुक कार्यकाल में बतौर वित्त मंत्री और सदन के नेता रहे। बीमारी के कारण वह कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे।

    • द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन समेत सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने उन्हें श्रदांजलि दी।
    • स्टालिन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी सेवाओं को याद किया।
    • पार्टी के सभी कार्य रद्द कर दिये गये हैं।
    • सप्ताह भर के शोक के दौरान पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा।
    • नझगन के पार्थिव शरीर को बाद में किल्पुक स्थित उनके निवास पर ले जाया गया।
    • निवास स्थान पर जनता द्वारा अंतिम दर्शन के लिये रखा गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।