हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ आक्सीजन, वैक्...

    आक्सीजन, वैक्सीनेशन और मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की करें मास्टर प्लानिंग-गहलोत

    Ashok-Gehlot sachkahoon

    जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में आक्सीजन उत्पादन, वैक्सीनेशन और मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की मास्टर प्लानिंग जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। गहलोत प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी संभावित लहर का सामना करने की प्रभावी रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहली लहर की तरह ही दूसरी लहर में भी कोविड का बेहतरीन प्रबंधन करते हुए देशभर में उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार समुचित वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कोरोना के विभिन्न वैरिएंट्स होने तथा तीसरी लहर और अधिक घातक होने की बातें सामने आ रही हैं। इसे लेकर देश-दुनिया में हो रहे शोध और अध्ययन को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार की जाए। चिकित्सा विशेषज्ञों का एक रिसर्च ग्रुप बनाकर निरंतर ऐसे शोध और अनुसंधानों का अध्ययन किया जाए। स्थानीय स्तर पर भी कोरोना वैरिएंट्स को लेकर शोध किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में देश-दुनिया में सेवाएं दे रहे हमारे प्रवासी चिकित्सकों का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की आगामी आशंकाओं के मद्देनजर ऐसे स्टैण्डर्ड प्रोटोकाॅल तैयार किए जाएं, जिनके आधार पर भविष्य में लाॅकडाउन लगाने, अनलाॅक करने, बेड की संख्या बढ़ाने और मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की आवश्यकता और टाइमलाइन का निर्धारण करने में आसानी हो।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।