हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Eyebrow Tips:...

    Eyebrow Tips: क्या आपकी भी हैं काली और खूबसूरत आईब्रो पाने की इच्छा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, 2 से 3 हफ्तों में ही दिखाई देने लगेगा रिजल्ट!

    Eyebrow Tips
    Eyebrow Tips: क्या आपकी भी हैं काली और खूबसूरत आईब्रो पाने की इच्छा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, 2 से 3 हफ्तों में ही दिखाई देने लगेगा रिजल्ट!

    Eyebrow Tips: काली और खूबसूरत आईब्रो पाने की सबकी इच्छा होती हैं, और इसक लिए लोग कई कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें असर नहीं दिखाई देता हैं। वहीं अगर आप भी अपनी आईब्रो को खूबसूरत और घना बनाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए बेहद जरूरी हैं, आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी आईब्रो को खूबसूरत और काला, घना बना सकते हैं।

    Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देने लगता हैं ये 8 संकेत, इग्नोर करने की बिल्कुल भी ना करें भूल

    अपनाएं ये घरेलू उपाय | Eyebrow Tips

    जब भी आप रात में सोने जाएं, तो सबसे पहले अपनी आईब्रो पर हल्की उंगलियों से नारियल तेल की मालिश करें, इसके अलावा आप प्याज का रस निकाल लें और इसे रुई की मदद से हल्के हाथों से अपनी भौंहों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें, थोड़ी देर के बर इसे ठंडे पानी से धो लें, इसके अलावा आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले एलोवेरा जेल को अपनी आईब्रो पर 30 मिनट के लिए लगाना होगा, फिर ठंडे पानी से धो लें।

    मेथी दानें का पानी

    आईब्रो की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए मेथी दाने का पानी काफी फायदेमंद माना गया है, आपको रात में सोने से पहले एक ग्लास में मेथी दाने को पानी में भिगोना होगा, फिर इस पानी को सुबह छान कर मेथी दाने का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप अपनी आईब्रो पर 30 मिनट के लिए लगाया, फिर ठंडे पानी से धो लें।

    Modi Cabinet 3.0: कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री में क्या है अंतर? सांसद से मंत्री बनते ही कितनी बढ़ जाती है सैलरी? यहां पढ़े पूरी जानकारी

    प्याज का रस | Eyebrow Tips

    आईब्रो का घना और काला बनाने के लिए प्याज के रस का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं, दरअसल प्याज में सल्फर मौजूद होता है जो बालों का काला, घना और लंबा बनाने में मदद करता हैं। इसके लिए आक कॉटन की मदद से अपनी आईब्रों पर रोज थोड़ा-थोड़ा प्याज का रस लगा सकते हैं। इससे आपको 2 से 3 हफ्तों के अंदर ही बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा।

    ऑलिव ऑयल

    ऑलिव ऑयल में फेनोलिक कंपाउंड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों का लंबा और घना बनाने का काम करते हैं, ऐसे में आप भौंहे को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    AC Care Tips: AC से आ रही है गर्म हवा तो अपनाएं ये टिप्स, कुछ ही मिनटों में चिल्ड हो जाएगा पूरा रूम

    कच्चे दूध का इस्तेमाल

    हर रोज आईब्रों पर कच्चा दूध लगाने से भी आपको कमाल का रिजल्ट देखने को मिलेगा, इससे न केवल उस हिस्से पर बाल बढ़ेंगे बल्कि, ये बालों का शाइनी बनाने का भी काम करेगा, इस तरह आपकी आइब्रोज और भी अधिक आकर्षक नजर आएंगी।

    इन बातों का रखें हमेशा ध्यान

    बता दें कि इन चीजों का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, कुछ लोगों को इन उपाय से एलर्जी हो सकती है अगर ऐसा होता हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें, इन उपायों को करने के बाद अगर आपको आराम नहीं होता हैं, तो आप किसी स्पेशलिस्ट की मदद ले सकते हैं।

    अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई हैं, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here