हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home स्वास्थ्य Arm fat: क्या...

    Arm fat: क्या आप अपनी मोटी और थुलथुली बाजुओं की वजह से शर्मिन्दगी महसूस करते हैं?

    Arm fat
    Arm fat: क्या आप अपनी मोटी और थुलथुली बाजुओं की वजह से शर्मिन्दगी महसूस करते हैं?

    Arm fat: क्या आप अपनी मोटी और थुलथुली बाजुओं की वजह से शर्मिन्दगी महसूस करते हैं? क्या आप आर्म फैट को कम करने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ रहे हैं? अगर हां… तो ये आर्टिकल खास आपके लिए तैयार किया गया हैं, अक्सर लोग फेट को कम करने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाते हैं, लेकिन फिर भी फैट टस से मस नहीं होता हैं, बेली फैट, आर्म फैट और फेस फैट से लोग ज्यादा परेशान रहते हैं, अगर आप बाजुओं की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना 10 मिनट ये 2 एक्सरसाइज कर लें। बता दें कि ये जानकारी योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर ने दी हैं, जो एक योगा और हेल्थ कोच हैं।

    गर्मियों में टंकी का पानी ठंडा रखने के आसान और प्रभावी उपाय | Chhat ki tanki ka Pani Garam Hone se Kaise Roke

    बाजुओं की चर्बी कम करने के लिए पुशअप्स:-Arm fat

    बाजुओं की चर्बी को कम करने के लिए यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज हैं, इससे हाथों की मसल्स को मजबूती मिलती हैं, इस एक्ससाइज से हाथों, पैरों और पेट की चर्बी को भी कम किया जा सकता हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और फिर हथेली और पंजों को जमीन पर रखते हुए अपने शरीर को ऊपर उठाएं, ध्यान रहे कि आपका वेट हथेली और पंजों पर होना चाहिएं।

    हथेलियों पर जोर देते हुए आपको शरीर को ऊपर उठाएं, इस समय अपना पेट जमीन को नहीं छूना चाहिएं। इस पोजिशन में आपको कुछ देर रहना हैं इससे शरीर स्ट्रेच होगा। इस एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करके आप आसानी से अपने आर्म फैट को कर सकते हैं।

    आर्म फैट को कम करने के लिए कैंची एक्सरसाइज

    हाथों की चर्बी को कम करने में यह एक्सरसाइज भी कारगर हैं, इसके लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं, अब हाथों को कंधों की ऊंचाई तक लाएं और सामने की ओर फैलाएं। इसके बाद अपने दाएं हाथ को बाएं हाथ के ऊपर ओवरलैप करें। इस दौरान आपके हाथ खुली कैंची की तरह नजर आएंगे, अब फिर से हाथों को सामने की ओर वापिस ले जाएं ऐसी आपको तेजी से करना हैं। इस एक्सरसाइज को कम से कम 10-20 बार करें, इससे आपके हाथों की चर्बी आसानी से कम होगी, इससे हाथों की मसल्स पर दबाव पड़ता हैं, खासकर अंडरआर्म्स की चर्बी को कम करने कि लिए यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद हैं। बाजुओं की चर्बी को कम करने के लिए महिलाएं रोजाना 10 मिनट घर पर ही ये एक्सरसाइज करें।