हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश डॉक्टर दंपति ...

    डॉक्टर दंपति ने चढ़वा दी दो महिलाओं की बलि, जानें, क्या है मामला

    तिरूवनंतपुरम। केरल के पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तिरूवल्ला में मानव बलि का संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं की एक डॉक्टर दंपति ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोच्चि शहर के पुलिस कम‍िश्‍नर सी.एच. नागराजू ने पुष्टि की, कि दो महिलाओं को मार दिया गया और उन्हें दफना दिया गया। उन्होंने कहा कि दो महिलाओं की हत्या को एक अनुष्ठान मानव बलि के हिस्से के रूप में अंजाम दिया गया था। शिहाब के बयान पर दंपति को हिरासत में ले लिया गया है। यह एक बहुत ही जटिल मामला है और इसमें कई परतें हैं। नागराजू ने कहा क‍ि पिछले महीने गायब हुई महिला का शव निकाला जाएगा और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपी दंपति ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए उन्होंने मानव बलि दी थी। भगवल सिंह और उनकी पत्नी लैला के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी दंपति पठानमथिट्टा जिले के अरनमुला के पास अपने घर में एक मसाज सेंटर चलाते हैं।

    पुलिस ने क्या कहा…

    नागराजू ने कहा कि यह एक सनसनीखेज मामला है। हमें इस मामले पर ब्‍यौरा देने के लिए और समय चाहिए, क्योंकि हमारी टीम अभी भी काम कर रही है। यह मामला पहली बार तब सामने आया, जब 27 सितंबर को एक 50 साल की महिला के लापता होने की सूचना एनार्कुलम पुलिस को दी गई। कॉल डिटेल्स की जांच में पुलिस ने पाया कि महिला एक एजेंट शिहाब के संपर्क में थी। इसी तरह, 27 सितंबर से पहले, एनार्कुलम के उसी इलाके से एक और महिला भी लापता हो गई थी, जिसकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है। वह भी शिहाब के संपर्क में थी। पुलिस ने पहले शिहाब को हिरासत में लिया और फिर दंपति को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच टीम अब दोनों लापता महिलाओं के शवों को बरामद करने की कोशिश कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here