White Hair: क्या एक सफेद बाल उखाड़ने से सारे बाल सफेद हो जाते हैं? जानिए विशेषज्ञों की राय

White Hair
White Hair: क्या एक सफेद बाल उखाड़ने से सारे बाल सफेद हो जाते हैं? जानिए विशेषज्ञों की राय

White Hair: अनु सैनी। सफेद बाल दिखना किसी को भी परेशान कर सकता है, खासकर तब जब उम्र अभी कम हो और बालों में सफेद लटें नजर आने लगें। अक्सर लोग ऐसे बालों को देखते ही तुरंत उखाड़ देते हैं। लेकिन इस आदत से जुड़े एक बड़े मिथक पर हर कोई चर्चा करता है, क्या एक सफेद बाल उखाड़ने से बाकी बाल भी सफेद हो जाते हैं? क्या यह सच है या सिर्फ़ वर्षों से चला आ रहा भ्रम? इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं, आइए समझते हैं।

Side Effects Green Tea: अगर आप ग्रीन टी का सेवन करते हो तो हो जाएं अलर्ट, हो सकती है ये दिक्कत

सफेद बाल कब और क्यों होते हैं? White Hair

आमतौर पर बालों का सफेद होना 30 साल की उम्र के आसपास शुरू होता है, लेकिन कई लोगों में यह बदलाव जल्दी भी देखा जाता है। जब बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं, तो इसे प्री-मेच्योर ग्रेइंग कहा जाता है। सफेद बाल होना पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया है और यह किसी बीमारी का संकेत नहीं होता। लेकिन बहुत से लोग इसे अनचाहा बदलाव मानकर सफेद बालों को खींचकर निकाल देते हैं।

क्या एक बाल उखाड़ने से बाकी बाल सफेद होते हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, यह पूरी तरह मिथक है कि एक सफेद बाल उखाड़ने से बाकी बाल भी सफेद हो जाएंगे। हमारे सिर पर हर बाल अपने अलग-अलग हेयर फॉलिकल से उगता है। जिस फॉलिकल में मेलानिन बनना बंद हो जाता है, वहीं से सफेद या ग्रे बाल उगता है। इसका सीधे तौर पर किसी दूसरे फॉलिकल पर कोई असर नहीं पड़ता। बालों का रंग मेलेनिन नाम के पिगमेंट से बनता है। जब फॉलिकल में मौजूद मेलानोसाइट्स मेलेनिन कम बनाने लगते हैं या बनाना बंद कर देते हैं, तो बाल सफेद दिखने लगता है। इसलिए यदि उस फॉलिकल में पिगमेंट की कमी है, तो नया बाल भी सफेद ही निकलेगा, चाहे उसे उखाड़ दिया जाए या नहीं। इसलिए यह दावा कि एक सफेद बाल तोड़ने से पूरा सिर सफेद हो जाएगा, बिल्कुल गलत है। यह सिर्फ़ एक गलतफहमी है जिसका विज्ञान से कोई संबंध नहीं है।

सफेद बाल उखाड़ने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

सफेद बाल उखाड़ना भले ही आसान समाधान लगे, लेकिन यह आदत भविष्य में समस्याएं बढ़ा सकती है। बार-बार बाल उखाड़ने से हेयर फॉलिकल कमजोर हो सकता है और वहां सूजन, जलन या संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
बाल उखाड़ने से स्किन में छोटे-छोटे घाव बन जाते हैं। इन घावों में बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं, जिससे लालिमा और दर्द हो सकता है। लगातार बाल तोड़ते रहने से फॉलिकल कमजोर हो सकता है और वहां से बाल आना बंद भी हो सकता है। कुछ मामलों में यह हेयर लॉस का कारण भी बन सकता है।

तो फिर सफेद बाल आने पर क्या करें?

अगर कुछ ही सफेद बाल हैं, तो उन्हें छुपाने के लिए हेयर कॉस्मेटिक्स बेहतर विकल्प होते हैं। सुरक्षित हेयर कलर, टेम्परेरी स्प्रे या जड़ों को कवर करने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। पोषण में कमी भी सफेद बालों का कारण बन सकती है, इसलिए आहार का ध्यान रखना भी जरूरी है।
एक सफेद बाल उखाड़ने से बाकी बाल सफेद नहीं होते, यह पूरी तरह एक मिथक है। हालांकि, बार-बार बाल उखाड़ना स्कैल्प के लिए नुकसानदायक हो सकता है और भविष्य में हेयर ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सफेद बाल दिखने पर उन्हें तोड़ने के बजाय सही देखभाल और विशेषज्ञ सलाह पर भरोसा करना सबसे बेहतर है।