सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कुत्ते के काटने से गंभीर घायल को सूरतगढ़ ट्रॉमा सेंटर (Dog Bite Man Seriously Injured) में उपचार करके भर्ती किया गया। राजियासर इंदिरा नहर के किनारे काम करने वाले मजदूर सो रहे थे इसी दौरान कुत्ते ने मजदूर पवन सिंह उम्र 48 वर्ष की गर्दन पकड़ ली,
मजदूर ने कुत्ते को हाथ से जोर का धक्का देकर भगाने का प्रयास किया तो इसी दौरान कुत्ते ने आक्रमण करके मुंह और नाक पर काटने से गंभीर घायल बिहारी मजदूर पवन सिंह उम्र 48 वर्ष पुत्र कुशावन सिंह को राजियासर हॉस्पिटल लेकर गए हालत गंभीर होने के कारण सूरतगढ़ ट्रामा सेंटर लाकर उपचार किया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।