हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    साइबर यूनिट पर पीछे हटे डोनाल्ड ट्रंप

    Court, Restrains, Donald Trump, Travel Ban, Order

    ट्रंप ने संघर्ष विराम समझौते पर किया ट्वीट

    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के साथ एक साइबर सुरक्षा इकाई के गठन का सुझाव देने के बाद इससे पीछे हट गए।

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी वार्ता के बाद इसे बढ़ावा देने के बात करने के कुछ घंटे बाद ही ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों देशों की साझा साइबर सुरक्षा यूनिट संभव है। ट्रंप ने कहा कि तथ्य यह है कि राष्ट्रपति पुतिन और

    मैंने साइबर सुरक्षा इकाई पर चर्चा की, इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे लगता है कि यह हो सकता है। ऐसा नहीं हो सकता।  सीरिया में अमेरिका और रूस के बीच संघर्ष विराम समझौते पर किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह हो सकता था और इसे किया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।