हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें डोनाल्ड ट्रंप...

    डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना का 73 साल की उम्र में निधन

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी और उनके तीन बच्चों की मां इवाना ट्रंप का 73 साल की आयु में निधन हो गया है। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘वह एक खूबसूरत गजब की महिला थी, जिसने एक बेहतरीन और प्रेरणादायक जीवन बिताया।’ चेक रिपब्लिक (वर्तमान) में पैदा हुईं इवाना ने 1977 में पूर्व राष्ट्रपति संग शादी के बंधन में बंधी थीं और इसके 15 साल बाद 1992 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। इस जोड़ी के तीन बच्चे हैं- डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक ट्रंप। पुलिस का मानना है कि उनकी मृत्यु किसी दुर्घटना की वजह से हुई होगी। सूत्रों ने एक समाचार एजेंसी को बताया है कि इवाना न्यूयॉर्क सिटी में अपने घर पर सीढ़ियों के नीचे बेहोशी की हालत में पाई गई थीं और ऐसा माना जा रहा है कि वह सीढ़ियों से गिर गई होंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here