हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश Body Donation...

    Body Donation: मैडीकल शोध के लिए देहरादून के मैडीकल इंस्टीट्यूट को दान किया शरीर

    Sadulshahar Body Donation News
    Body Donation: मैडीकल शोध के लिए देहरादून के मैडीकल इंस्टीट्यूट को दान किया शरीर

    जब तक सूरज चांद रहेगा, निर्मला देवी तेरा नाम रहेगा…. के नारे लगा कर किया निर्मला देवी को अलविदा

    Body Donation: सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक सादुलशहर वार्ड नम्बर 7 पटवार मोहल्ला निवासी निर्मला देवी इन्सां का वीरवार को चिकित्सा रिसर्च के लिए शरीरदान किया गया। सादुलशहर ब्लॉक से यह 11वां शरीदरदान किया गया। माता निर्मला देवी डेरा सच्चा की अनुयायी व एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र मौजपुर धाम बुधरवाली में लँगर सेवा समिति की सेवादार थी। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा चलाई पुत्र पुत्री एक समान मुहिम के तहत पुत्रियों ने माता निर्मला देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। Sadulshahar Body Donation News

    शरीरदानी निर्मला देवी सिडाना के परिजनों रमेश सिडाना, विनोद सिडाना व अशोक कुमार सिडाना इन्सा ने बताया कि उनकी माता निर्मला देवी इन्सां ने पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते मरणोपरांत शरीरदान व नेत्रदान का फार्म भरा हुआ था। उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए तथा डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 167 मानवता भलाई के कार्यों में से 13वें कार्य अमर सेवा (चिकित्सा व शोध कार्यों के लिए मरणोपरांत शरीरदान) के तहत उनका शरीर मैडीकल शोध के लिए देहरादून मैडीकल कॉलेज को दान किया गया है।

    इस अवसर पर ब्लॉक सादुलशहर और राजस्थान स्टेट के 85 मैबर, ब्लॉक सादुलशहर प्रेमी समिति के 15 मैंबर, और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों सहित परिवार के रिश्तेदार व शहरवासी शामिल हुए। जब तक सूरज चांद रहेगा, निर्मला देवी तेरा नाम रहेगा….के नारों के साथ शहर के मुख्य बाजार से निकली शव यात्रा में जगह जगह पर आम लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान साध संगत ने जब तक सूरज चांद रहेगा निर्मला देवी तेरा नाम रहेगा…. के नारों के साथ निर्मला देवी की विदायगी की जा रही थी। जगह जगह पर जहां साध सँगत के लिए स्वयं डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने गर्मी से राहत के लिये जलपान की व्यवस्था की गई थी वहीं तह बाजारी में भी दुकानदारों ने जल की व्यवस्था की। Sadulshahar Body Donation News

    रास्ते मे दुकानदारों ने खड़े होकर शरीर दानी निर्मला देवी को हाथ जोड़ कर धन्य धन्य कह रहे थे कि आज के युग में जहाँ कोई किसी की रत्ती भर भी अपने शरीर से मदद करने को तैयार नहीं होता वहीं रमेश, अशोक व विनोद सिडाना परिवार ने अपनी माता की अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए उनका शरीर न्यौछावर कर जनता के लिए एक मिसाल पेश कर समाज को एक अच्छा संदेश दिया। इस अवसर पर सेवादार बंता सिंह सेवादार मानक सिंह राजस्थान 85 मैम्बर केवल सिडाना, मास्टर गुरमेल सिंह, हरीश बजाज व सोहन लाल नागपाल किरन इन्सां व दर्शन सिंह ने निभाई। Sadulshahar Body Donation News

    Rajasthan Roadways: राजस्थान सरकार ने की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here