हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरकारी स्कूल ...

    सरकारी स्कूल में एडमिशन को लेकर चलाया डोर-टू-डोर अभियान

    Bhiwani News
    Bhiwani News: सरकारी स्कूल में एडमिशन को लेकर चलाया डोर-टू-डोर अभियान

    लोहारू (सच कहूँ/सांवरमल वर्मा)। Loharu News: प्रवेश उत्सव अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी चौधरी जगराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अध्यापकों ने डोर-टू-डोर अभियान चलाया। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह बेहतर शिक्षा के लिए अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में दाखिला करवाएं। विद्यालय के राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता श्यामसुंदर सांगवान ने सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। Bhiwani News

    उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे पिछले वर्षों का विद्यालय परिणाम का आकलन करें और अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में दाखिल करवाएं। विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अध्यापकों ने आसपास के गांवों गोठड़ा, झुंपा कला, झुंपा खुर्द, कुशलपुरा झांझड़ा टोडा, झांझड़ा श्योराण, झांझड़ा बास आदि में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह नंबरदार, नरेंद्र गहलावत, श्यामसुंदर सांगवान, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, धर्मवीर भोरिया, एसएमसी सदस्य वीर सिंह राहड़ उपस्थित थे।

    पीएम श्री स्कूल में बच्चों का करवाएं एडमिशन: विजय प्रभा | Bhiwani News

    पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने स्कूल स्टाफ के साथ डोर टू डोर अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन करवाएं। प्राचार्य दर्शना कुमारी के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ ने नामांकन बढ़ाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया। प्राचार्य के साथ स्टाफ ने सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, जाट कॉलोनी, फरटीया रोड, अनाज मंडी, नेहरू मार्ग क्षेत्र में तपती गर्मी के दौरान डोर-टू-डोर अभियान चलाया। विद्यालय में नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।

    स्टाफ ने अभिभावकों को बताया कि पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू में प्रशिक्षित स्टाफ विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित है। अत: सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलवाकर अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करें। इस नामांकन अभियान में प्राचार्य दर्शना कुमारी, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता संजय कुमार सैनी, अनीता शर्मा, प्रतिभा अहलावत, बबीता, संगीता, सोनू, सिलम, सोनिया, सीमा, रेखा कुलहरी सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Holi 2024 : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली एवं धुलंडी पर शुभकामनाएं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here