हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश Bihar Instruc...

    Bihar Instructor Salary Hike: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया शिक्षा विभाग के लिए बड़ा फैसला!

    Bihar News
    Bihar Instructor Salary Hike: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया शिक्षा विभाग के लिए बड़ा फैसला!

    Bihar Instructor Salary Hike: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना, विद्यालयों के रात्रि प्रहरी, तथा शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि का निर्णय लिया है। Bihar News

    मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को 1,650 रुपए के स्थान पर 3,300 रुपए प्रति माह, रात्रि प्रहरियों को 5,000 के बदले 10,000 रुपए, तथा अनुदेशकों को 8,000 के बजाय 16,000 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अनुदेशकों की वार्षिक वेतन वृद्धि को भी 200 रुपए से बढ़ाकर 400 रुपए कर दिया गया है।

    शिक्षा व्यवस्था में सहयोगी कर्मियों को मिला सम्मान | Bihar News

    मुख्यमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में कहा, “2005 में सरकार बनने के बाद से ही राज्य में शिक्षा सुधार के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उस समय शिक्षा बजट 4,366 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 77,690 करोड़ रुपये हो गया है। विद्यालय भवनों के निर्माण, शिक्षकों की नियुक्ति और आधारभूत ढांचे के विकास से शिक्षा में बड़ा परिवर्तन आया है।” उन्होंने आगे कहा, “रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और अनुदेशकों की भूमिका भी इस बदलाव में अहम रही है। उनके योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में यह वृद्धि की गई है। इससे उनका मनोबल और कार्यक्षमता बढ़ेगी।”

    स्वास्थ्य सेवाओं में भी प्रोत्साहन, आशा-ममता कार्यकर्ताओं को मिला लाभ

    इससे पूर्व, 30 जुलाई को मुख्यमंत्री ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी वृद्धि की घोषणा की थी। अब आशा कार्यकर्ताओं को 1,000 रुपए के स्थान पर 3,000 रुपए प्रोत्साहन राशि तथा ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 की जगह 600 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन निर्णयों से स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में कार्यरत जमीनी स्तर के कर्मियों को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे राज्य की सेवा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। Bihar News

    मुख्य बिंदु

    श्रेणी                                    पूर्व मानदेय                             नया मानदेय
    रसोइया (मिड-डे मील)                ₹1,650                                 ₹3,300
    रात्रि प्रहरी                              ₹5,000                                 ₹10,000
    शारीरिक शिक्षा/स्वास्थ्य अनुदेशक    ₹8,000                                 ₹16,000
    अनुदेशकों की वार्षिक वेतन वृद्धि     ₹200                                    ₹400
    आशा कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि       ₹1,000                                  ₹3,000
    ममता कार्यकर्ता प्रति प्रसव राशि      ₹300                                    ₹600

    UPI New Rules: आज 1 अगस्त से UPI के नए नियम लागू, नियमों में ये हुए बदलाव