गाजियाबाद(सच कहूँ न्यूज़/रविंद्र सिंह)। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।एसीपी ट्रॉनिका सिटी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 98/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियुक्त राशिद पुत्र उम्रदराज, निवासी ई-ब्लॉक रामपार्क, गाजियाबाद को 25 मार्च की रात गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कराने की बात कही।
आरोपी ने की देसी तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग
पुलिस आरोपी को लेकर जैन कॉलोनी हरमपुर के जंगल में पहुंची, जहां उसने पहले से छिपाए गए देसी तमंचे से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त ने 23 मार्च 26 को अपने दोस्त फईम पुत्र नईम निवासी चांद मार्केट खुशहाल पार्क थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद व अपनी पत्नी शबनम की गोली मारकर हत्या कर दी थी ।और फरार हो गया था।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से बरामदगी पुलिस ने आरोपी राशिद के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।















