हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Double Murder Case: 3 मुख्य आरोपी गिफ्तार

    Double Murder Case, Accused, Arrested, Police, Punjab

    मामूली तरकार में दो लोगों की मौत मामला | Double murder Case

    अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी

    गुरूहरसहाए(विजय इन्सां)। गांव पाले चक्क में बीती 17 जुलाई को गांव के सरीके दो पक्षों की लड़ाई में गोली-बारी में लखविन्दर सिंह व बेअंत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी व लड़ाई को लेकर स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई था।

    पुलिस पर भी कातिलों को पकड़ने के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा था। इसके चलते पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही थी। लखविन्दर सिंह व बेअंत सिंह की हत्या में गोली चलाने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान दी जानकारी | Double Murder Case

    प्रैस कान्फ्रÞेंस दौरान डीएसपी लखवीर सिंह ने बातचीत दौरान बताया कि गांव पाले चक्क में घटित दोहरे हत्या कांड में गोली चलाने वाले मुख्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नछत्तर सिंह द्वारा ही सबसे पहला फायर लखविन्दर सिंह व बेअंत सिंह पर किया गया था व इसमें लखविन्दर सिंह व बेअंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    इसमें नछत्तर सिंह पुत्र हरदीप सिंह, निशान सिंह पुत्र सूबा सिंह व गुरदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव पाले चक्क शामिल हैं। डीएसपी ने बताया कि मामूली तकरार को ले कर यह झगड़ा हुआ था व इस मामूली तकरार में ही 2 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ अंतर्गत थाना गुरूहरसहाए में मामला दर्ज किया गया है।

    अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे

    इस गोलीबारी में 2 लोग जिनमें बलजिन्दर सिंह व हरमनदीप सिंह भी छर्रे लगने से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है व जल्द ही अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में होंगे। इस मौके थाना गुरूहरसहाए एसएचओ भुपिन्दर सिंह, थाना लक्खों के बहराम के थाना प्रमुख अशोक कुमार, एएसआई सुखचैन सिंह, एएसआई जतिन्दर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

    आरोपियों से बरामद किए गए हथियार

    आरोपियों द्वारा हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों, जिसमें 2 बारह बोर बंदूकों व कु छ जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी नछत्तर सिंह से एक 12 बोर दोनाली व आरोपी निशान सिंह से एक बारह बोर (सिंगल बैरल) बरामद की जा चुकी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।