हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    Double Murder Case: टोहाना में डबल मर्डर केस का किया खुलासा

    Tohana News
    Tohana News: टोहाना में डबल मर्डर केस का किया खुलासा

    पत्नी और उसके साथी की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

    टोहाना (सच क हूँ/सुरेंद्र समैण)। Double Murder Case: टोहाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पत्नी और उसके साथी की दोहरी हत्या के सनसनीखेज मामले का महज कुछ घंटों में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ पंकज निवासी किला मोहल्ला, टोहाना के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में हत्या करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। Tohana News

    उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्राइम, संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गया कि आरोपी दीपक कुमार उर्फ पंकज की शादी 11 दिसंबर 2011 को पूजा निवासी खरड़वाल, पंजाब से हुई थी। उनके दो बेटे समीर (8 वर्ष) और अमन (7 वर्ष) है। विवाह के बाद कुछ समय बीतने पर आरोपी की पत्नी पूजा के संबंध रितिक निवासी जमालपुर सेंखा, वर्तमान अंबेडकर चौक, टोहाना से बन गए। पूजा और रितिक घर से भाग कर रिलेशनशिप में कुछ समय के लिए पटियाला में एक किराए के मकान में साथ रहे और फिर 13 दिसंबर 2024 को टोहाना लौटकर अंबेडकर चौक में एक साथ रहने लगे।

    हत्या की वारदात | Tohana News

    शुक्रवार रात करीब 8 बजे आरोपी दीपक कुमार अपने बेटे समीर के साथ पूनिया फैक्ट्री वाली गली से गुजर रहा था। तभी सामने से मोटरसाइकिल पर पूजा और रितिक आते दिखाई दिए। बेटे समीर ने मोटरसाइकिल को रुकवाया। उसी दौरान दीपक ने पहले से अपने कपड़ों में छुपाया हुआ चाकू निकालकर पहले पूजा पर हमला किया, फिर रितिक पर ताबड़तोड़ वार किए।

    हमले में रितिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

    पुलिस की तत्परता और गिरफ्तारी

    घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर टोहाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वर्तमान में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात मे प्रयुक्त चाकू को बरामद किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– Isro News: इसरो ने देशवासियों को दी बड़ी खुशखबरी, बताया अंतरिक्ष में कब भेजेगा मानव, दुनिया हैरान