हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ दहेज के लिए द...

    दहेज के लिए दबाया महिला का गला, मौत

    Dowry pressed woman's throat, death
    • पति सहित 9 ससुरालियों पर केस दर्ज

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। गाँव बड़ौली में गला घोंटकर विवाहिता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर दर्ज किया है। मृतका के पिता नरेश निवासी गाँव टीला (गाजियाबाद) ने बताया कि उनकी बेटी सोनिया (32 साल) की शादी 10 साल पहले गाँव बड़ौली निवासी रोहित के साथ हुई थी। रोहित बिल्ंिडग मैटीरियल सप्लायर का काम करता है। उनके दो बच्चे हैं।

    • सभी आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    नरेश का आरोप है कि ससुरालिये उनकी बेटी सोनिया से 10 लाख रुपये दहेज की मांग करते थे। यह मांग पूरी ना होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने साल 2015 में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था, मगर पंचायती तौर पर उसका समझौता हो गया था। इसके बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं सुधरा। करीब एक महीने पहले ही सोनिया मायके से ससुराल लौटी थी।

    इसके ससुरालिये उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी सूचना उसने फोन पर मायके में दी थी। नरेश के मुताबिक रविवार शाम उन्हें सोनिया के ससुर ने फोन पर उसके फांसी लगाने की बात बताई। नरेश का कहना है कि जब वे लोग गाँव बडौली पहुंचे तो सोनिया के ससुराल वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को फोन कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पति रोहित, ससुर सतबीर, सास महाराजो, जेठ मोहित, जेठानी सोनिका, ननद पूजा, प्रीति, रणबीर, सुखबीर आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।