हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा ने हर व...

    भाजपा ने हर वर्ग के उत्थान के लिए किए कार्य: डॉ. अरविंद शर्मा

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: भाजपा ने हर वर्ग के उत्थान के लिए किए कार्य: डॉ. अरविंद शर्मा

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार को कई क्षेत्रों का दौरा किया। जनता के मिल रहे जन समर्थन के लिए डा. अरविंद शर्मा ने आभार व्यक्त किया। डा. अरविंद शर्मा ने गोहाना विधानसभा के गढ़ी हकीकत गांव में पहुंचकर ग्रामवासियों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार बनते ही जिनको भी 100 गज प्लॉट की नीति के अनुसार उसका फायदा नहीं मिला हैं उन सबका काम सबसे पहले कराया जाएगा। Kharkhoda News

    साथ ही राशन कार्ड के जो भी लाभार्थी नहीं हैं उनका राशन कार्ड और अन्य योजनाओं में उनका नाम दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने गोहाना विधानसभा के जाजी गांव में जनसंपर्क सभा की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आचार संहिता की वजह से जो भी कार्य या योजनाएं रुकी हुई है उन सबको सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। आप सभी का समर्थन ही गोहाना में कमल खिलाने का काम करेगा। अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पिछले 10 वर्षाों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास की गंगा बही है। Kharkhoda News

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर ने ऐसी योजनाएं बनाई जिनती तारीफ दूसरे प्रदेशों में होती हैं और वह योजनाएं अन्य प्रदेशों ने भी लागू की है। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में विकास को गति देने में लगे हैं। 2 माह में ही नायब सैनी की सरकार ने जनहितैषी घोषणाएं की और उन्हें लागू भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के लिए 5 अक्तूबर को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं।

    यह भी पढ़ें:– जन समस्याएं सुनने के लिए हर समय खुले रहते हैं सुरेंद्र पंवार के घर के दरवाजे: समीक्षा पंवार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here