हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पूरा हरियाणा ...

    पूरा हरियाणा जानता है कि पहले नौकरियों की सरेआम होती थी नीलामी: तंवर

    Fatehabad News
    Fatehabad News: पूरा हरियाणा जानता है कि पहले नौकरियों की सरेआम होती थी नीलामी: तंवर

    बाइक व जीप के काफिले के साथ डा. अशोक तंवर का हुआ भव्य स्वागत

    • दुनियाभर में देश का मान सम्मान बढ़ाया प्रधानमंत्री ने: लक्ष्मण नापा | Fatehabad News

    भाजपा को फिर से सत्ता की चाबी सौंपने का मन बना चुकी जनता: बलदेव ग्रोहा

    रतिया/फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Ratia News: सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने संसदीय क्षेत्र में अनेक जनसभाओं को संबोधित किया और जनमानस से वोटों की अपील की। इस दौरान गांवों में जीप व बाइक के काफिलों के साथ ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान डा. अशोक तंवर ने कहा कि देश का भला कोई कर सकता है तो वह भाजपा पार्टी ही है। भाजपा के शासन में 10 साल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को जिस बुलंदियों तक पहुंचाया है, उसको कायम रखने के लिए तीसरी बार भाजपा का सत्तासीन होना बेहद जरूरी है। Fatehabad News

    मोदी जी ने अतुलनीय भारत का जो विजन प्रस्तुत किया है, उसको और मजबूती प्रदान करने के लिए कमल को खिलाना होगा। रविवार को तंवर ने सुबह 9 बजे रतिया हलके के गांव रायपुर ढाणी, सहनाल में जनसभा कर अपने रोजमर्रा के कार्यक्रम की शुरूआत की। सुबह सवा 10 बजे श्री कृष्ण गौशाला में जलपान के बाद पदमावती धाम में दर्शन किए और प्रार्थना की। तत्पश्चात पौने 12 बजे वार्ड 4 पुरानी गौशाला में बाबा तेजगर डेरा में जाकर प्रार्थना की। इसके बाद रतनगढ, मिराना, बलियाला, बोड़ा, खाई, महम्मदकी, पिलछिया, लदुवास, सरदारेवाला, लुठेरा, ब्रह्मणवाला व नंगल सहित रतिया हलके के अनेक गांवों में एक के बाद एक जनसभाएं कर लोगों का सहयोग व समर्थन मांगा। सभी जनसभाओं ने लोगों ने हाथ खड़े कर एकस्वर में तंवर को रिकार्ड मतों से जीताने का संकल्प लिया।

    जनसभाओं में उमड़ी भीड़ इस बात की गवाही दे रही थी कि जनता ने भाजपा उम्मीदवार को देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का फैसला कर लिया है। डा. अशोक तंवर ने कहा कि कुछ लोग किसानों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। किसानों को गुमराह कर उन्हें भडक़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना लागू करके उनको फायदा पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। किसान कांग्रेस पार्टी के षडयंत्र को समझ चुके हैं। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच से ही किसानों की अधिकतर फसल को एमएसपी के रेट पर खरीदा गया। उन्होंने कहा कि किसानों की नष्ट हुई फसलों का मुआवजा भी भाजपा सरकार ने दिया। पहले की सरकारें नाममात्र का ही मुआवजा देती थी, परंतु भाजपा सरकार किसानों की दशा और दिशा सुधारने के लिए कृतसंकल्प है और लगातार उनके हितार्थ काम कर रही है।

    तंवर ने किसानों का आह्वान किया कि वे विपक्ष के झांसे में बिलकुल ना आएं। तंवर ने कहा कि पूरा हरियाणा जानता है कि पहले नौकरियों की सरेआम नीलामी होती थी। नौकरी के लिए पैसा, सिफारिश आम बात थी। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 2014 से लेकर अब तक 1 लाख 40 हजार युवाओं को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जरिए सरकारी नौकरियां दी गई हैं। सिरसा जिला के गांव रिसालियाखेड़ा में 200 युवा सरकारी नौकरी के लिए चयनित हुए हैं। ऐलनाबाद के गांव किशनपुरा में एक चरवाहे का बेटा सिपाही की नौकरी लगा, यह ऐसे उदाहरण है, जिन्होंने हरियाणा की धुंधली तस्वीर को उज्जवल किया है। निजी क्षेत्रों में लाखों लोगों को नौकरियां दी गई हैं। हुनरमंद युवाओं को मैरिट पर नौकरियां दी गई हैं। Fatehabad News

    जनता आज खुद महसूस करती है कि आज सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के जज्बे व हौंसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा के निष्ठावान, अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ता तीसरी बार श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए घर घर जाकर प्रचार में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं की यह मेहनत अवश्य रंग लाएगी। तंवर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को सिरसा सीट बचाना मुश्किल लग रहा है, इसलिए उनकी तरफ से ओच्छी बयानबाजी की जा रही है। लेकिन क्षेत्र की जनता उनके मंसूबों पर पानी फेर देगी। आगामी 25 मई को सिरसा लोकसभा क्षेत्र के जागरूक मतदाता अपने विवेक के साथ देश के समग्र विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर श्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे।

    प्रधानमंत्री ने जनता को किया गौरवान्वित: नापा | Fatehabad News

    रतिया हलके में डा. अशोक तंवर के प्रचार अभियान में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे पार्टी विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन में दुनियाभर में देश का मान सम्मान बढ़ा है। इस मान सम्मान को बरकार रखने के लिए फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनना बेहद जरूरी है और लोग इस बात को भलि भांति समझते हैं, इसलिए जन जन तीसरी बार देश की बागडोर मोदी जी को सौंपने के लिए बेताब है। नापा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब वर्ग की परेशानियों को समझा है और इसके निवारण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।

    वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रहा विपक्ष: बलदेव ग्रोहा

    रतिया भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने जनसभाओं में विपक्ष को आड़े हाथों लिया। ग्रोहा ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल केवल अपना वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी मिलने वाली नहीं। जनता भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपने का मन बना चुकी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए है। हर क्षेत्र में अभूृतपूर्व काम हुआ है और विकास व तरक्की की इस रफ्तार को जारी रखने के लिए भाजपा को फिर सत्ता सौंपनी होगी।

    जनसभाओं में ये रहे मौजूद

    तंवर के साथ जनसभाओं में विधायक लक्ष्मण नापा, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के अलावा मक्खन सिंह ख्योवाली प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा, अमरीक सिंह राही जिला महामंत्री एससी मोर्चा, निरंजन सिंह सरपंच जिला उपाध्यक्ष, मक्खन सिंह कचूृरा प्रधान राय सिख सभा, डा. रमेश सिंह मंगाला, रमेश सिंह, हरमेश सिंह सरारी, स. सोहन सिंह, काला सिंह, श्याम कम्बोज, पूरनचंद पाली, केवल मेहता, सरपंच सतपाल कम्बोज, मनजीत कम्बोज, सुमित्रा रानी, ओंकार ठाकुर, हरप्रीत नंबरदार, विशाल कम्बोज, रूप गर्ग, जोगेन्द्र, कालूराम, रविन्द्र चेयरमैन, डा. जसवंत, जोगेन्द्र सैनी, करनैल सिंह, सुखचैन सिंह चौहान, प्यारा सिंह सरपंच सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– Covid Variant FLiRT: वायरस का नया रूप FLiRT: जानें कितना है डरावना!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here